Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में कल मतदान, सामने आई जरूरी जानकारी, देखें

Ad

हल्द्वानी: निकाय चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां हुई रवाना हो गई है। निर्वाचन विभाग ने 18 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली है।नगर निगम हल्द्वानी सहित जिले के 7 निकायों में कल जनता अपने मत का इस्तामल कर अपना प्रतिनिधि चुनेगी। बता नैनीताल जिले की करें तो,जिले में तीन लाख एक हजार 617 मतदाता है।

ADVERTISEMENTS Ad

बदल गया TIME, अब इस समय काठगोदाम से देहरादून के लिए निकलेगी नैनी दून जन शताब्दी एक्सप्रेस

रविवार को मतदान के लिए नैनीताल जिले में 366 मतदान स्थल है। जिले को 12 सेक्टर और 38 जोन में बांटा गया है। प्रत्येक बूथ पर 5 मतदान कर्मी लगाए गए हैं। जिले में 127 संवेदनशील और 172 अति संवेदनशील बूथ है। सभी बूथों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम कर लिए गए हैं। नैनीताल डीएम विके सुमन ने साफ किया है कि चुनाव में बांधा डालने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

प्रचार बंद

नगर निकाय चुनाव प्रचार पर बृहस्पतिवार शाम को विराम लगने के बाद अब राजनीतिक दल मतदाताओं तक पहुंचने के लिए घर घर दस्तक दें रहे हैं। वहीं पोलिंग पार्टियां शनिवार की सुबह रवाना हो गईं। भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य सियासी दलों ने बूथ प्रबंधन कर मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए ताकत झोंक दी है।

स्कूल इंडिया क्रिकेट कप:बल्लेबाजों का बुरा हाल, DPS और गुरुकुल स्कूल की जीत में चमके गेंदबाज

भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने सभी मंत्रियों और विधायकों को चुनावी मोर्चे पर डटकर जीत के समीकरण साधने के निर्देश दिए हैं। वहीं, कांग्रेस भी भाजपा के मजबूत गढ़ों में सेंधमारी कर रही है। ऐसे में अब सियासी दलों के दिग्गज चुनावी मोर्चे पर अंतिम परीक्षा में पास होने का गणित भिडाएंगे।

आगामी चुनावों को लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। राज्य के निकाय चुनाव में अच्छा प्रदर्शन राजनीतिक दलों को उत्साह से लबरेज कर सकता है। हल्द्वानी में प्रत्याशी चयन के बाद भड़की बगावत से दोनों और के समीकरण प्रभावित हुए हैं। बगावत थामने के लिए डैमेज कंट्रोल की कांग्रेस और भाजपा में तमाम कोशिशें हुई।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top