Uttarakhand News

उत्तराखण्ड निवासी शुभम गोयल की तुर्की में चाकू मारकर हत्या, पिता हैं IAS ऑफिसर

Ad

हल्द्वानी: रुड़की निवासी एक युवक की तुर्की में हत्या की घटना सामने आई है। मृतक की पहचान सीनियर आईएएस ऑफिसर के बेटे के तौर पर हुई है जो अपने दोस्तों के साथ तुर्की घूमने गए थे। सीनियर आइएएस अधिकारी शशांक गोयल है तो तेलंगाना में तैनात हैं। उनका बेटा शुभम बिटेक करने के बाद नौकरी करने के लिए अमेरिका चला गया था। घटना के पीछे लूटपाट बताई जा रही है। शशांक के पिता और शुभम के दादा डॉ. डीपी गोयल डीएवी इंटर कालेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष हैं। डॉ.डीपी गोयल ने बताया कि दिल्ली में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए शुभम तीन सप्ताह पहले भारत आए थे। समारोह के बाद वह 20 मई को अपने दोस्त के साथ घूमने तुर्की चले गए।

ADVERTISEMENTS Ad

VIDEO: हल्द्वानी में लगा नैनीताल जिला टीम में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों का मेला

डॉ. गोयल के अनुसार 24 मई को तुर्की के शहर इस्तांबुल में दोनों दोस्त किसी मॉल में घूम रहे थे। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। शुभम के विरोध करने पर पहले उन्होंने चाकू से हमला किया और बाद में गोली मार दी। शुभम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि भारतीय दूतावास की मदद से शुभम का शव सोमवार सुबह दिल्ली पहुंचा और आज ही रुड़की में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top