Uttarakhand News

Viral: उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री ने कहा एक ऐसा App आ रहा है,जिससे बारिश कम-ज्यादा हो सकती है

Viral: उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री ने कहा एक एक ऐसा App आ रहा है,जिससे बारिश कम-ज्यादा हो सकती है
Ad

देहरादून: प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। बारिश के मौसम में देवभूमि में आपदाओं का खतरा हमेशा बना रहता है। इसलिए प्रदेश के आपदा प्रबंधन मंत्री पर भी सबकी नजरें रहती हैं। इस बार मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे धन सिंह रावत ने अपने अटपटे बयान से ना सिर्फ सबकी नजरें अपनी तरफ की है बल्कि ठहाकों का सिलसिला भी शुरू कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत एक वायरल वीडियो में कह कह रहे हैं कि ‘एक ऐसा एप भी आ रहा है, जिसके माध्यम से कहीं भी बारिश को आगे-पीछे या कम-ज्यादा कर सकते हैं।’ इस वीडियो को इतना शेयर किया गया कि इंटरनेट पर हंसी मजाक की बाढ़ आ गई।

सोमवार को वायरल हुए वीडियो में मंत्री कहते हैं कि तीन-चार संस्थाओं से जुड़े विशेषज्ञों की एक कमेटी तैयार की है। जिनका काम किस क्षेत्र में कितनी आपदा आएगी, ये तय करना होगा। इसी हिसाब से अलर्ट जारी होगा। आगे एप का जिक्र करते हुए मंत्री धन सिंह रावत कहते हैं कि हम केंद्र को सरकार को प्रस्तुतीकरण देंगे। अनुमति मिलेगी तो कई राज्यों को फायदा होगा।

इस वीडियो पर कई तरह की चर्चाएं हैं। लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी पीछे कहां रहने वाले थे। उन्होंने भी मुद्दे पर सरकार पर तंज कसा। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए सरकार को घेरने की कोशिश की है। साथ ही इस एप के लिए हरीश रावत ने आपदा प्रबंधन मंत्री को भारत रत्न देने की मांग की है।

हालांकि मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई अधिकृत बयान नहीं दिया। ये तो बस अनौपचारिक बातचीत थी, जिसमें वे किसी को समझा रहे थे कि इस तरह का कोई एप विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई काम नहीं है और वह बेरोजगार है। लिहाजा, इसलिए इस तरह के आरोप लगा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top