Dehradun News

उत्तराखंड: राजभवन में शाम 5 बजे खत्म होगा लंबा इंतज़ार,कैबिनेट विस्तार पर टिकीं कुमाऊं की नज़रें

Ad

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार में जो नहीं हो सका वो अब होने जा रहा है। मतलब उत्तराखंड कैबिनेट का विस्तार आज शाम पांच बजे राजभवन में होगा। त्रिवेंद्र कैबिनेट में 8 मंत्री थे जबकि तीन पद रिक्त थे। अब सभी 11 पदों पर शपथग्रहण होने की खबरें सामने आ रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

खास तौर पर कुमाऊं के लिए यह मंत्रिमंडल विस्तार फायदेमंद साबित हो सकता है। बता दें कि कुमाऊं के विधायकों को मुख्य रूप से विस्तार में जगह मिल सकती है। इसके अलावा तीरथ सिंह रावत का फोकस महिलाओं को आगे बढ़ाने पर भी होगा।

बताया जा रहा है कि मंत्रियों के नाम लगभग तय हो चुके हैं। कई लोगों के नाम की चर्चाएं चल रही हैं। बता दें कि लिस्ट में सतपाल महाराज, यशपाल आर्य, हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, स्वामी यतीश्वरानंद, बिशन सिंह चुफाल, बंशीधर भगत, रितु खंडूरी, केदार सिंह रावत, धन सिंह रावत, अरविंद पांडेय,मुन्ना सिंह चौहान का नाम सूत्रों के लिहाज से सबसे आगे चल रहा है।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी लौटे दीक्षांशु नेगी का हुआ भव्य स्वागत, IPL के लिए युवाओं ने कहा ऑल द बेस्ट

यह भी पढ़ें: बाबा हैडाखान क्रिकेट क्लब ने जमाया विंटर कप पर कब्जा, जीत में चमके प्रभाकर नैनवाल

आपको बता दें कि मार्च 2017 में भाजपा सरकार बनने पर तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह के अलावा सात कैबिनेट और दो राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए थे। लिहाजा 70 सदस्यीय विधानसभा के हिसाब से उत्तराखंड में मंत्रिमंडल में अधिकतम 12 सदस्य ही हो सकते हैं। इस तरह शुरुआत से ही मंत्रिमंडल में दो स्थान खाली रहे और पिछले साल जून में कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन के कारण एक स्थान और रिक्त हो गया।

ऐसे में तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने के बाद होने वाले विस्तार में क्या फैसले लिए जाएंगे वो तो शाम पांच बजे क्लियर हो जाएगा। लाजमी है कि भाजपा कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ने वाली। भाजपा को अगर अगले चुनाव जीतने हैं तो जनता के साथ साथ अपने जीते हुए विधायकों को भी भरोसे में लेना होगा। जिसकी शुरुआत आज शाम रोजभवन से हो सकती है।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी बाजार में मौका नहीं मिला तो मचाई श्याम मार्बल में लूट,खुलासे में सामने आई सच्चाई

यह भी पढ़ें: रंग लाई 11 साल की मेहनत, हरी सब्ज़ियां उगाकर लाखों कमा रहे हैं चंपावत के नवीन

यह भी पढ़ें: चुनाव भी लड़ा और Miss मेरठ भी रहीं, किसी से कम नहीं हैं उत्तराखंड के नए CM की पत्नी

यह भी पढ़ें: गैरसैंण मंडल पर लिए गए फैसले को पलट सकती है तीरथ सरकार,मिलने लगे हैं संकेत

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top