Dehradun News

उत्तराखंड में एक और बदलाव की तैयारी में BJP,इस नेता को मिल सकती है प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Ad

देहरादून: राज्य में कुछ ही दिन पहले राजनैतिक भूचाल आया था। आया था या लाया गया था, यह अलग बात है मगर अब उत्तराखंड की राजनीति से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों की मानें तो आज कैबिनेट विस्तार के बाद भाजपा अपने प्रदेश अध्यक्ष को भी बदल सकती है। इसका मुख्य कारण वोट बैंक माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारों का कहना है कि त्रिवेंद्र सिंह रावत की घटती लोकप्रियता उनके इस्तीफे की बड़ी वजह रही। भाजपा को यह डर था कि शायद वह 2022 के विधानसभा चुनाव में इन्हीं रणनीतियों से ना जीत पाएं। इसलिए राज्य की ज़िम्मेदारी गढ़वाल से सांसद तीरथ सिंह रावत को दी गई।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी लौटे दीक्षांशु नेगी का हुआ भव्य स्वागत, IPL के लिए युवाओं ने कहा ऑल द बेस्ट

यह भी पढ़ें: बाबा हैडाखान क्रिकेट क्लब ने जमाया विंटर कप पर कब्जा, जीत में चमके प्रभाकर नैनवाल

चुनावी रणनीतियां बनाने में माहिर मानी जाने वाली भाजपा अब प्रदेश के लिहाज से एक और कार्ड खेलने के मूड में है। खबरों के अनुसार आज कैबिनेट विस्तार के साथ ही उत्तराखंड भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। जी हां, ऐसा हो सकता है कि बंशीधर भगत अब प्रदेश अध्यक्ष ना रहे।

बता दें कि बंशीधर भगत को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चाएं हर तरफ फैल रही हैं। इसके बाद जो प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी खाली होगी, उस पर भाजपा अपने भरोसेमंद नेता और प्रदेश के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को बैठाने की तैयारी में है।

देखा जाए तो यह नेतृत्व में यह बदलाव राजनैतिक दृष्टिकोण से किया जा रहा है। मैदानी इलाके में विधानसभा सीटे ज्यादा होने की वजह से हरिद्वार से ब्राह्मण विधायक मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देना एक अच्छा मूव साबित हो सकता है। देखना दिलचस्प होगा कि आज जैसे जैसे दिन आगे को बढ़ता है तो कौन से कयास सही साबित होते हैं और कौनसे सूत्र गलत।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी बाजार में मौका नहीं मिला तो मचाई श्याम मार्बल में लूट,खुलासे में सामने आई सच्चाई

यह भी पढ़ें: रंग लाई 11 साल की मेहनत, हरी सब्ज़ियां उगाकर लाखों कमा रहे हैं चंपावत के नवीन

यह भी पढ़ें: चुनाव भी लड़ा और Miss मेरठ भी रहीं, किसी से कम नहीं हैं उत्तराखंड के नए CM की पत्नी

यह भी पढ़ें: गैरसैंण मंडल पर लिए गए फैसले को पलट सकती है तीरथ सरकार,मिलने लगे हैं संकेत

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top