Dehradun News

तीरथ सरकार की आवाज़ बने सुबोध उनियाल, मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

Ad

देहरादून: राज्य में राजनैतिक लेवल पर उथल पुथल का दौर चल रहा है। एक तरफ जहां राजनीति में सीएम से लेकर मंत्रियों के विभाग बदल रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्रों में तब्दीलियां हो रही हैं। मगर इन तब्दीलियों के बीच एक पद ऐसा था जो बचा हुआ था और खाली चल रहा था। अब इस पद को संभालने वाला भी कोई मिल गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

तीरथ सिंह रावत की कैबिनेट में कृषि मंत्रालय को संभाल रहे सुबोध उनियाल को एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। दरअसल अब उन्हें सरकार की आवाज़ बनाया गया है। मतलब सुबोध उनियाल उत्तराखंड के नए शासकीय प्रवक्ता होंगे।

यह भी पढ़ें: कमजोर नहीं हैं हमारे संस्कार,अल्मोड़ा की रहने वाली TV एक्ट्रेस रूप दुर्गापाल ने फटी जींस पहनकर दिया CM को जवाब

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी:पुलिसकर्मियों के तबादले, एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने लगाई मोहर

यह भी पढ़ें: तीरथ सिंह रावत कैबिनेट का फैसला, राज्य में खुलेगा एक और मेडिकल कॉलेज

यह भी पढ़ें: पहाड़ की भाषा के लिए उत्तरकाशी के युवा का प्यार, गढ़वाली में छपवाया शादी का कार्ड

लिहाजा सुबोध उनियाल का कद तो वाकई बढ़ गया है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल अब अपना विभाग संभालने के साथ साथ सरकार के प्रवक्ता के तौर पर भी अपनी भूमिका निभाएंगे। इस बाबत मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। आपको बता दें कि त्रिवेंद्र सरकार में भी सुबोध उनियाल कृषि मंत्री थे। उन्होंने अपने क्षेत्र में कई बेहतर काम भी किए। सुबोध उनियाल को ज़मीन और लोगों से जुड़ा नेता माना जाता है।

बहरहाल त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार में प्रवक्ता पद की यह ज़िम्मेदारी पूर्व शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक निभा रहे थे। नई कैबिनेट में सब दिखाई दिए मगर मदन कौशिक गायब थे। लिहाजा उन्हें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर अहम ज़िम्मेदारी जो दी गई। बता दें कि तीरथ कैबिनेट के गठन के बाद से शासकीय प्रवक्ता का पद खाली चल रहा था। अब यह जिम्मेदारी कृषि मंत्री सुबोध उनियाल को दी गई है।

यह भी पढ़ें: रुड़की की पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो कर्मचारियों की मौत, पांच घायल

यह भी पढ़ें: सल्ट विधानसभा सीट से बड़ा अपडेट, तो तीरथ सिंह रावत यहां से नहीं लड़ेंगे चुनाव!

यह भी पढ़ें: पहाड़ से शहर गया युवक यूपी में बना साइबर ठग,गाजियाबाद से पकड़कर लाई नैनीताल पुलिस

यह भी पढ़ें: करोड़ों के मामले में वांटेड चल रही युवती से इश्क फरमाते पकड़े गए उत्तराखंड पुलिस के दरोगा साहब

यह भी पढ़ें: लोकसभा में बड़ा ऐलान,एक साल के अंदर खत्म हो जाएंगे देश के सभी टोल प्लाज़ा,ऐसे देना होगा चार्ज

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन की नातिन ने दिया उत्तराखंड CM को जवाब,कहा हमारे कपड़े नहीं अपनी सोच बदलें

ADVERTISEMENTS Ad
To Top