Uttarakhand News

उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल पदों की भर्ती पर फिलहाल लगे ब्रेक,रैंकर्स भर्ती के लिए जानें नया अपडेट

देहरादून: कोरोना महामारी ने खुद को इतिहास में दर्ज करा लिया है। ऐसे इतिहास में जिसे शायद कोई याद नहीं रखना चाहेगा। इस समयकाल में एक तरफ जहां मौतों के मंजर दिखाई दिए वहीं युवाओं को नौकरी मिलने के कई रास्ते बंद हुए या परीक्षाएं कैंसल हुई। इसी क्रम में अब उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल पदों पर होने वाली भर्ती फिलहाल के लिए रोक दी गई है। इसके अलावा रैंकर्स भर्ती प्रक्रिया पर भी कोरोना का साया मंडरा रहा है।

दरअसल मई 2021 में दो हजार कांस्टेबल पदों की सीधी भर्ती के लिए पुलिस महकमे ने तैयारियां शुरू कर दी थी। युवाओं में भी लंबे समय बाद पुलिस में जाने की उम्मीद जगी थी। मगर अब इन तैयारियों को झटका लगा है। संक्रमण की दूसरी लहर ने काम खराब कर दिया। इधर, कांस्टेबल पदों की भर्ती रुकी तो उधर रैंकर्स भर्ती प्रक्रिया भी अधर में लटकी पड़ी है।

आपको याद दिला दें कि फरवरी में सब इंस्पेक्टर व ही कांस्टेबल के पदों की भर्ती हेतु लिखित परीक्षा भी हुई थी। अप्रैल में फिजिकल भी हो गया। लेकिन कोरोना ने अब तक मेरिट लिस्ट जारी नहीं होने दी है। विभागीय सूत्रों की मानें तो इस भर्ती की मेरिट सूची जारी होने में अभी 15 से 20 दिन और लग सकते हैैं।

यह भी पढ़ें: नैनीताल: पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा कोहराम

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: फेसबुक पर दोस्ती, व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल, कुछ इस तरह युवती ने ठग लिए हजारों रुपए

अधिकारियों का कहना है कि रैंकर्स भर्ती की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही कांस्टेबल भर्ती शुरू होगी। ऐसे में वर्तमान हालातों को देखते हुए यही लगता है कि इंतजार लंबा होगा। रैंकर्स भर्ती में जो अभ्यर्थी अब तक पास हो गए हैं, उनकी कैरेक्टर रिपोर्ट (सीआर) अपलोड की जा रही है। जिसके बाद मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके अलावा दिसंबर में कुछ दारोगाओं के प्रमोशन के बाद इनके पद भी रिक्त हैं। जिसमें कुछ रैंकर्स भर्ती से तो कुछ दारोगाओं की सीधी भर्ती से भरे जाने हैं।

डीआइजी एवं पुलिस विभाग के प्रवक्‍ता नीलेश आनंद भरणे ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रैंकर्स भर्ती को लेकर की जाने वाली सभी तरह की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। अब केवल मेरिट लिस्ट जारी होनी है। इससे पहले सभी अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी गई हैं। रैंकर्स भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ही कांस्टेबल की भर्ती शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड CM का फैसला,दिवंगत पत्रकारों के परिवार को मिलेगी 5-5 लाख रुपये आर्थिक सहायता

यह भी पढ़ें: पूर्व में हल्द्वानी के SDM रहे एपी बाजपेई को मिली नई जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कोरोना के खिलाफ लड़ाई को झटका,6 जून तक कार्य बहिष्कार करेंगे ये स्वास्थ्य कर्मी

यह भी पढ़ें: लापरवाही बर्दाश्त करने के मूड में नहीं पूर्ति विभाग, दो सस्ता गल्ला विक्रेताओं के लाइसेंस रद्द

To Top