Uttarakhand News

उत्तराखंड में कोरोना के खिलाफ लड़ाई को झटका,6 जून तक कार्य बहिष्कार करेंगे ये स्वास्थ्य कर्मी

उत्तराखंड में कोरोना के खिलाफ लड़ाई को झटका,6 जून तक कार्य बहिष्कार करेंगे ये स्वास्थ्य कर्मी
Ad

देहरादून: एक तरफ कोरोना के खिलाफ लड़ाई जारी है तो दूसरी तरफ इस लड़ाई को अब तक कारगर तरह से लड़ते आए कर्मचारी नाराज हैं। जी हां, एनएचएम संविदाकर्मी अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। अब उन्होंने 6 जून तक आइसोलेशन में रहने की घोषणा कर दी है। जिसकी जानकारी सोशल मीडिया द्वारा दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

साफ बात है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई या अनेकों तरह के स्वास्थ्य संबंधी अभियानों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़े कर्मी उत्कृष्ट भूमिका निभाते आए हैं। कर्मचारियों के संगठन ने सरकार एवं शासन द्वारा उनकी मांगों को लेकर सकारात्मक कार्रवाई न किए जाने के विरोध करते हुए में सामूहिक होम आइसोलेशन की अवधि को छह जून तक बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: थल सेना भर्ती का नया अपडेट, इस तारीख को होगी लिखित परीक्षा,यहां देखें सारी डिटेल्स

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: शुरू होगा 18-44 आयुवर्ग का टीकाकरण,जल्द मिलेगी 1.19 लाख खुराक

सबसे बड़ी बात यह है कि इस अभियान के तहत अब सामूहिक होम आइसोलेशन गतिविधि में अतिमहत्वपूर्ण सेवाओं में तैनात कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है। जानकारी के अनुसार इस दौरान सभी कर्मचारी विभागीय कार्यों (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन) का बहिष्कार करेंगे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील भंडारी ने मांगों के पूरा होने तक कर्मचारियों के होम आइसोलेशन में रहने की चेतावनी दी है।

बता दें कि इससे पहले ही टीकाकरण, कोविड जांच व विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में कर्मचारियों का यह कदम महंगा साबित हो सकता है। बहरहाल सब कर्मचारियो ने अपनी मांगों के समर्थन में हैशटैग एनएचएम ऑन होम आइसोलेशन, हैशटैग उत्तराखंड अभियान भी सोशल मीडिया पर शुरू किया है। जिसमें पीएम से लेकर हरेक केंद्रीय व राज्य मंत्री को टैग किया है। साथ ही सभी कर्मचारियों ने एक पोस्टर के साथ अपनी सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की।

यह भी पढ़ें: UKSSSC: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी के लिए देने होंगे कम सवालों के जवाब!फ्लोर पर उतर सकता है नया प्लान

यह भी पढ़ें: जैंती में उत्तराखंड पुलिस और युवक के बीच हुई तीखी झड़प का वीडियो वायरल,जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें: बधाई: बलुवाकोट गांव के वीरेन सिंह बॉलीवुड में डेब्यू को तैयार,फिल्म Ice Cream में लीड रोल में दिखेंगे

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:कुडियाल गांव निवासी पूनम कुकरेती बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top