Udham Singh Nagar News

लापरवाही बर्दाश्त करने के मूड में नहीं पूर्ति विभाग, दो सस्ता गल्ला विक्रेताओं के लाइसेंस रद्द

लापरवाही बर्दाश्त करने के मूड में नहीं पूर्ति विभाग, दो सस्ता गल्ला विक्रेताओं के लाइसेंस रद्द
Ad

रुद्रपुर: राशन की दुकानों में इस वक्त किसी भी तरह की लापरवाही विक्रेताओं पर भारी पड़ सकती है। पूर्ति विभाग कोरोना काल के इस कठिन समय में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त करने के मूड में नजर नही आ रहा है। इस बार शहर के दो सस्ता गल्ला विक्रेताओं को गलतियों की बड़ी सजा मिली है। दोनों की दुकानें निलंबित कर दी गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल कोरोना काल में पहले ही गरीब आदमी इतना परेशान है। ऊपर से कुछ सस्ता गल्ला विक्रेता हर बार इन्हें राशन के लिए टहलाते रहते हैं। समय पर राशन दे भी रहे हों फिर भी बड़ी आनाकानी करते हैं। इसके अलावा कई अन्य तरह की गलतियों की शिकायत भी लगातार पूर्ति विभाग को मिल रही है। यही वजह है कि धड़ाधड़ छापा मार कार्रवाई सामने आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: थल सेना भर्ती का नया अपडेट, इस तारीख को होगी लिखित परीक्षा,यहां देखें सारी डिटेल्स

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: शुरू होगा 18-44 आयुवर्ग का टीकाकरण,जल्द मिलेगी 1.19 लाख खुराक

ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में पूर्ति विभाग को शिकायत मिली कि शहर में दो दुकानें भारी अनियमितताओं के साथ संचालित की जा रही हैं। शिकायत पर डीएसओ तेजबल सिंह ने 14 मई को आवास विकास स्थित कोटेदार अनिल कुमार आर्य की दुकान में जांच कर खामियां सही पाई।

दुकान में स्टाक रजिस्टर में सफेद स्याही लगाकर दस्तावेज में छेड़छाड़ करने, राज्य ,खाद्य आयोग की ओर से जारी शिकायत नंबर व सूचना प्रदर्शित के लिए फ्लैक्सी का न होना, खराब चावल वितरण करने, स्टाक व रजिस्टर में काफी अंतर मिलने व स्टाक व बिक्री रजिस्टर सत्यापित न होने से जुड़ी अनियमितताएं पाई गईं। डीएसओ ने कोटेदार से जवाब मांगा तो वह खुद को साबित ना कर सका। जिसके बाद अब दुकान का लाइसेंस ही निलंबित करने की कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें: UKSSSC: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी के लिए देने होंगे कम सवालों के जवाब!फ्लोर पर उतर सकता है नया प्लान

यह भी पढ़ें: जैंती में उत्तराखंड पुलिस और युवक के बीच हुई तीखी झड़प का वीडियो वायरल,जानें पूरा मामला

इधर पूर्ति निरीक्षक ग्राम कीरतपुर के कोटेदार जय प्रकाश की दुकान की 31 मई सुबह 11 बजे जांच होनी थी। दुकान बंद मिलने पर कोटेदार को फौरन बुलाकर दुकान खुलवाई तो जांच में अंत्योदय योजना में राशन कार्ड धारकों को राशन कम मात्रा में वितरण पाया गया था। इसके अलावा स्टाक व बिक्री रजिस्टर में भी अंतर पाया गया था। जिसके बाद इस दुकान का भी लाइसेंस रद्द किया गया।

डीएसओ तेजबल सिंह ने बताया कि जांच में दोनों दुकानों में अनियमितता पाए जाने के बाद दोनों ही दुकानों को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन दुकानों से जुड़े राशन कार्ड धारकों को राशन लेने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो सके, इसके लिए गुरुवार को नजदीक वाली दुकान से संबद्ध कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: बधाई: बलुवाकोट गांव के वीरेन सिंह बॉलीवुड में डेब्यू को तैयार,फिल्म Ice Cream में लीड रोल में दिखेंगे

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:कुडियाल गांव निवासी पूनम कुकरेती बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top