Dehradun News

देवभूमि उत्तराखंड के राहुल रावत को दें बधाई, CDS परीक्षा में पूरे भारत में 16वीं रैंक आई

देवभूमि उत्तराखंड के राहुल रावत को दे बधाई, CDS परीक्षा में पूरे भारत में 16वीं रैंक आई
Ad

ऋषिकेश: पढ़ाई के क्षेत्र में प्रदेश के युवाओं का विजय रथ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसी कोई परीक्षा नहीं जहा यहां के युवा अपना लोहा नही मनवा रहे हैं। अब इधर देश की सबसे कठिनतम परीक्षाओं में एक सीडीएस यानी कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज में खदरी-खड़कमाफ निवासी राहुल सिंह रावत ने देवभूमि का मान बढ़ा दिया है। राहुल ने पूरे भारत में 16 वीं रैंक प्राप्त की है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल ऋषिकेश के खदरी-खड़कमाफ ललित विहार निवासी राहुल सिंह रावत ने फरवरी 2020 में सीडीएस की लिखित परीक्षा दी थी। 2021 जनवरी में परिणाम घोषित हुए। इसके बाद एसएसबी हुआ और फिर इंटरव्यू। लेकिन हर जगह से राहुल बाजी मारने में कामयाब रहा। कुछ दिन पहले जब अंतिम मेरिट लिस्ट जारी हुई तो मानो दुनिया ही बदल गई।

इस मेरिट लिस्ट में राहुल ने 16वीं रैंक हासिल की। बड़ी बात है पूरे भारत में इतनी अच्छी रैंक ले कर आना। राहुल के घर में जश्न का माहौल है। राहुल के पिता ऋषि राज सिंह रावत सशस्त्र सेना बल (एसएसबी) में उप निरीक्षक के पद पर हैं, जबकि माता विजयलक्ष्मी रावत शिक्षिका हैं। गौरतलब है कि राहुल ने इंग्लिश मीडियम नही हिंदी मीडियम से पढ़ाई की है। साथ ही वह कला वर्ग के छात्र रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कोरोना हुआ कम तो चारधाम को लेकर मंथन शुरू,इन जिलों के लोगों मिल सकती है अनुमति

यह भी पढ़ें: हिंदी पत्रकारिता दिवस पर हल्द्वानी के पत्रकारों ने बांटी कोरोना बचाव किट

प्राथमिक शिक्षा की बात करें तो राहुल ने 12वीं तक की पढ़ाई राजकीय इंटर कॉलेज खदरी से की है। वे बचपन से ही मेधावी रहे हैं। राहुल ने हाईस्कूल परीक्षा 81 प्रतिशत और इंटरमीडिएट परीक्षा 75 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। इसके बाद भी राहुल ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा और राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश से स्नातक 79 प्रतिशत अंकों के साथ व स्नातकोत्तर 80 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण किया।

राहुल ने इस मौके पर कड़ी मेहनत और लगन को ही सारी सफलता का राज बताया। उन्होंने कहा कोशिश करने से सब होता है। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई के साथ ही सीडीएस के लिए तैयारी शुरू कर दी थी। परीक्षा की तकनीकी बारीकियों के लिए उन्होंने कोंचिंग ली।

यह भी पढ़ें: देहरादून: प्रेमी जिम ट्रेनर के साथ मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 28923 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई, 90 प्रतिशत के पास पहुंचा रिकवरी दर

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top