Nainital-Haldwani News

रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर अपडेट, टाइमिंग में किया गया है बदलाव

Ad

 Uttarakhand: Ranikhet Express: Train: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं परिचालनिक सुगमता हेतु 15014/15013 काठगोदाम-जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस के संचालन समय में उत्तर-पश्चिम रेलवे पर 08 सितम्बर,2024 से निम्नवत परिवर्तन किया गया है:

ADVERTISEMENTS Ad

परिवर्तित समयानुसार 08 सितम्बर,2024 से 15013 जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस जैसलमेर से 23.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन पोखरण से 04.15 बजे, रामदेवरा से 04.48 बजे, फलोदी जं0 से 05.30 बजे, मारवाड़ लोहावट से 05.54 बजे, ओसियां से 06.34 बजे, राइ का बाग पैलेस जं0 से 08.05 बजे, जोधपुर से 08.30 बजे, भगत की कोठी से 08.40 बजे, लूनी से 09.18 बजे, पाली मारवाड़ से 09.50 बजे छूटकर मारवाड़ जं0 11.05 बजे पहुंचेगी।

काठगोदाम से 08 सितम्बर,2024 से प्रस्थान करने वाली 15014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस जैसलमेर पहुंचने के वर्तमान समय 22.30 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 23.00 बजे पहुंचेगी। शेष स्टेशनों पर संचालन समय पूर्ववत रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top