Uttarakhand News

उत्तराखंड के 10वें मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

Ad

देहरादून:राज्य को एक बार फिर नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है। मार्च में सीएम पद संभालने वाले तीरथ सिंह रावत ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा है। रामनगर चिंतन शिविर के बाद उन्हें दिल्ली बुलाया गया और इसके बाद से उनकी विदाई के कयास लगने शुरू हो गए थे। तीरथ सिंह रावत 10 मार्च को सीएम बनें थे। उन्हें मुख्यमंत्री बनें रहने के लिए 10 सिंतबर से पहले विधानसभा का सदस्य बनना था। ऐसे में उन्हें उपचुनाव लड़ना पड़ता।

ADVERTISEMENTS Ad

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए चुनाव आयोग चुनाव कराने के पक्ष में नहीं था। सीएम पार्टी और चुनाव आयोग के बीच किसी प्रकार की तनातनी नहीं चाहते थे ताकि विधानसभा चुनाव से पहले जनता के बीच पार्टी की छवि खराब नहीं हो। कुछ देर पहले प्रेस वर्ता पर सीएम रावत पहुंचे लेकिन उन्होंने इस्तीफे को लेकर कुछ नहीं कहा लेकिन इसके बाद वह राज्यपाल बेबी रानी मौर्या के पास पहुंचे और अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

मुख्यमंत्री के साथ मंत्री सुबोध उनियाल, अरविंद पांडे, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मंत्री बिशन सिंह चुफाल समेत कई भाजपा नेता मंत्री व विधायक मौजूद रहे । आपको बता दें इस्तीफा देने के बाद अब कल विधानमंडल दल की बैठक दोपहर 3:00 बजे होगी पर्यवेक्षक नरेंद्र तोमर और डी पुरंदेश्वरी विधायकों के साथ करेंगे बातचीत जिसके बाद कौन मुख्यमंत्री होगा इसकी घोषणा हो सकती है। इस बैठक में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी भी मौजूद रहने की संभावनाए हैं। सीएम पद की रेस में सतपाल महाराज, ऋतु खंडूरी, धनसिंह रावत और पुष्कर धामी का नाम शामिल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top