
Uttarakhand Weather : Rain Alert : Snowfall Alert : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश में 2 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है…लेकिन 3 दिसंबर से पहाड़ी जिलों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग ने चार जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद 4 दिसंबर को पांच जिलों में बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं।

मौसम में बदलाव के साथ ही प्रदेश में ठंड का असर भी बढ़ने लगेगा। खासकर सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट महसूस होगी। वहीं मैदानी इलाकों में कोहरे का असर बढ़ने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक 3 दिसंबर को चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में बारिश हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम बदलने के बाद ठंड में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
मौसम का असर अगले दिन और व्यापक हो सकता है। 4 दिसंबर को चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश के आसार हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है।
इसके बाद प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सुबह और शाम की ठंड बढ़ने का अनुमान है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरा छाने से लोगों को ठंड का अधिक अहसास हो सकता है।
इससे पहले शनिवार को मौसम का अलग-अलग रंग देखने को मिला। गढ़वाल मंडल में दिनभर अच्छी धूप खिली रही….जबकि कुमाऊं मंडल के कई इलाकों में हल्के बादल छाए रहे।
पहाड़ी क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। देहरादून में भी शनिवार को दिनभर धूप रही, लेकिन सुबह और शाम मसूरी की तरफ से आने वाली ठंडी हवाओं ने मौसम में ठिठुरन बढ़ा दी।





