Uttarakhand News

देहरादून IMA में 110 अफसर कैडर और जवान कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Ad

देहरादून: कोरोना वायरस भारत में बढ़ता ही जा रहा है। रोजाना 90 हजार से ऊपर केस सामने आ रहे हैं। इन सभी के बीच अन्य राज्यों में कई हॉस्पिटल जहां पर कोरोना वायरस का इलाज चल रहा था वह फुल होने की स्थिति में पहुंच गए हैं। उत्तराखंड में भी हालात बेहद खराब नजर आ रहे हैं। उत्तराखंड में सोमवार को कोविड-19 के 814 नए मामले सामने आए तथा 10 और मरीजों की मौत हो गयी। नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 41,777 हो गयी है। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण के 309 मामले देहरादून जिले में मिले। वही देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड घूमने आने वालों के लिए राज्य सरकार ने बनाया जरूरी नियम, शेयर करें

देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री एकेडमी(आईएमए) में 110 अफसर कैडर और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आईएमए में लिए गए कुल सैंपल में से करीब 50 प्रतिशत पॉजिटिव पाए गए हैं।इंडियन मिलिट्री एकेडमी के भीतर रहने वाले स्टाफ को ग्रीन कार्ड जारी किया गया है। वहीं एकेडमी के बाहर रहने वाले स्टाफ को रेड कार्ड जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि एकेडमी के बाहर रहने वाले अधिकतर कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। छुट्टी काट कर एकेडमी लौटने वाले सभी अफसर और जवानों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन नियम को फॉलो करना होगा। महामारी से अब तक प्रदेश में 501 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।

देश में कोरोना वायरस के आंकड़े

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कुल संक्रमितों की संख्या 54 लाख के चिंताजनक आंकड़े को पार कर चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आकंड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में (रविवार सुबह 8 बजे से लेकर सोमवार सुबह 8 बजे तक) 86961 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 54,87,580 हो गई है। वहीं इस दौरान 1130 लोगों की मौत हुई है. देश में अब तक कोरोनावायरस से 87,882 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: इंस्पायर अवॉर्ड नामांकन, उत्तराखंड देश के शीर्ष 10 राज्यों में पांचवें स्थान पर

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top