Sports News

लाखों क्रिकेट फैंस का टूटा सपना, सेमीफाइनल में उत्तराखंड को मिली करारी हार

Ad

हल्द्वानीः उत्तराखंड के लाखों फैन्स के लिए क्रिकेट के मैदान से एक बुरी खबर सामने आई है। लाखों फैन्स का सपना टूट गया है। कूच बिहार ट्रॉफी के सेमीफाइनल में बड़ौदा ने उत्तराखंड को करारी शिख्स्त दी है। लाखों फैन्स को उम्मीद थी की उत्तराखंड सेमीफाइनल में बड़ौदा को हराकर फाइनल में प्रवेश करेगी। लेकिन उत्तराखंड को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। कूच बिहार अंडर-19 ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में बड़ौदा ने उत्तराखंड को पारी और 44 रनों से करारी शिकस्त दी है। पहली पारी में 75 रन पर ढेर होेने के बाद दूसरी पारी में भी उत्तराखंड महज 69 रनों पर सिमट गई।

पहली इनिंग में बल्लेबाजी करने उत्तराखंड की टीम मैदान पर उतरी। लेकिन देखते ही देखते सभी बल्लेबाज एक के बाद एक करके पवैलियन की तरफ लौट गए। उत्तराखंड टीम से सबसे ज्यादा रन कुनाल वीर ने बनाए। उन्होने 21 रनों की पारी खेली। और पहली इनिंग में 75 रन पर आउट हो गई। इसके बाद बड़ौदा की टीम खेलने के लिए मैदार पर उतरी और धूआंधार बल्लेबाजी से स्कोरबोर्ड पर 188 रन जड़ दिए। बड़ौदा टीम से सर्वाधिक रन के टी मराठे ने बनाए। उन्होने 94 रन बनाए और नाबाद रहे।

जीत का रास्ता कठिन था। ऐसे में दूसरी पार के लिए उत्तराखंड की टीम मैदान पर उतरी। लेकिन बड़ौदा टीम ने उत्तराखंड टीम को पलक झपकते ही पवैलियन का रास्ता दिखा दिया। उत्तराखंड टीम कुल 69 रन ही बना सकी। दोनों पारी में उत्तराखंड के बल्लेबाजों ने बड़ौदा के गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए। इसी के साथ उत्तराखंड का सफर भी खत्म हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top