Uttarakhand News

पतंजलि का कोरोना की आयुर्वेदिक दवाई ‘कोरोनिल’ बनाने का दावा, आज होगी लॉन्च

Ad

देहरादून: कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लिया हुआ है। भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वैकसीन बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है औरे हर किसी की नजर इस पर है। एक नया अपडेट पतंजलि ने दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण आज दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये घोषणा करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रायल में शामिल रहे वैज्ञानिक, डॉक्टर, रिसर्चर भी मौजूद रहेंगे। आचार्य बालकृष्ण ने ट्वीट कर जानकारी दी कि इस दौरान कोरोना की एविडेंस बेस्ड पहली आयुर्वेदिक औषधि कोरोनिल को साइंटिफिक डॉक्यूमेंट के साथ लॉन्च किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में होगी।

खबरों की मानें तो कोरोना के लिए किया गया यह शोध पतंजलि रिसर्च इंस्टीट्यूट (PRI), हरिद्वार और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (NIMS), जयपुर द्वारा मिलकर किया गया है। जबकि इस दिव्य फार्मेसी, हरिद्वार और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड, हरिद्वार  के द्वारा मिलकर दवा का निर्माण किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top