Uttarakhand News

उत्तराखंड में बढ़ते जा रहे हैं कोरोना वायरस के मामले, संख्या 130 पहुंची

Ad

उत्तराखंड में बढ़ते जा रहे हैं कोरोना वायरस के मामले, संख्या 130 पहुंची

उत्तराखंड में कोरोना वायरस तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को रिकॉर्ड 19 और लोगों में कोरोना की पुष्टि हो गई। सबसे ज्यादा 6 मरीज टिहरी जिले हैं। इससे पहले टिहरी में एक भी मरीज नहीं था। उत्तराखंड में अब चंपावत, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग ऐसे जिले हैं जहां कोरोना वायरस का मामला सामने नहीं आया है। बुधवार को टिहरी के अलावा यू एस नगर जिले में चार लोगों में कोरोना वायरस मिला है। अब राज्य में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 130 पहुंच गई है। पिछले 12 दिन में प्रदेश में कोरोना के 67 मामले सामने आ चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सचिव-स्वास्थ्य नितेश झा ने बताया कि बुधवार को राज्यभर में 19 मरीजों के सैंपल पॉजिटिव आए। बुधवार को मिले कोरोना के मरीजों में से टिहरी, अल्मोड़ा, हरिद्वार, यूएसनगर, उत्तरकाशी, देहरादून और नैनीताल के मरीज शामिल हैं। इसके अलावा एम्स में भर्ती बिजनौर के एक व्यक्ति में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। बुधवार को मिले कोरोना मरीजों में से 10 प्रवासी, जबकि बाकी उनके संपर्क में आए लोग हैं। उत्तराखंड में अब कुल 71 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि 53 मरीज इलाज के बाद ठीक हुए हैं।

बुधवार को 270 सैंपल हरिद्वार जिले से, 207 देहरादून जिले से, 61 नैनीताल, 60 यूएसनगर जिले से भेजे गए हैं। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि राज्य में अभी तक कुल 15,503 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 12,945 सैंपलों की रिपोर्ट आ गई है। जबकि 1,538 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

बुधवार को छह संक्रमित टिहरी, चार ऊधमसिंह नगर से और दो-दो मरीज नैनीताल, देहरादून व उत्तरकाशी से हैं, जबकि हरिद्वार और अल्मोड़ा में भी एक-एक पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके अलावा एम्स ऋषिकेश में भर्ती बिजनौर निवासी व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top