Uttarakhand News

गैरसैंण के दर्शन बिष्ट ने ‘MY इलेवन CIRCLE’ पर जीते एक करोड़ रुपए, लॉकडाउन में चले गई थी नौकरी

Ad

बोलते हैं ना, किस्मत कभी भी बदल सकती है। आपका काम आपकों एक पल में पहचान दे सकता है। आईपीएल-13 के शुरू होने के दौरान उत्तराखंड के दर्शन सिंह बिष्ट ने सोचा नहीं होगा कि उनके बारे में पूरा देश बात कर रहा होगा। क्रिकेट के प्रति प्यार,पुख्ता ज्ञान और किस्मत ने उन्हें करोड़पति बना दिया। वह कुछ माह पहले लॉकडाउन के वजह से घर लौटे थे और बेरोजगार थे। दर्शन ने ‘माय इलेवन सर्किल’ के माध्यम से 1 करोड़ रुपए की धनराशि जीती है। नीचे जाकर दूसरा पैराग्राफ पढ़ें…….

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के अनुसार गैरसैंण के मैहेलचोंरी गांव के दर्शन सिंह बिष्ट ने माय सर्कल इलेवन के माध्यम से दिल्ली कैपिटल और किंग्स इलेवन के बीच खेले गए मैच में बेस्ट टीम बना कर साप्ताहिक करोड़पति के लिए तय एक करोड़ रुपये अपने नाम किये हैं। जीएसटी ओर अन्य कर काटकर उन्हें 70 लाख रुपये दिए जाएंगे। दर्शन ने विजेता बनने के बाद खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उन्होंने यह इनाम ऐसे समय पर जीता है जब वो अपने आर्थिक हालातों से संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस रकम से वो अपना खुद का काम शुरू करेंगे और जीती गई इस राशि का कुछ प्रतिशत अपने क्षेत्र में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए खर्च करेंगे। नीचे जाकर तीसरा पैराग्राफ पढ़ें…

बता दें कि विजेता दर्शन सिंह बिष्ट जयपुर के एक होटल में कार्यरत थे। वह उन लाखों लोगों में हैं जिनकी कोरोना वायरस के चलते नौकरी चले गई थी। विजेता बनने के बाद खुश हैं। हल्द्वानी लाइव की टीम की ओर से दर्शन को बधाई। ये आपकी अच्छी सोच और अच्छे काम होंगे, जिसका फल आपकों मिला है। उम्मीद करते हैं कि यह रकम आपके जीवन को एक राह देगी और आप कामयाबी रास्ते पर चलकर उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे। नीचे पूरा वीडियो देखें

यह भी पढ़ें:उत्तराखंड में दो दिन की बुकिंग और रिपोर्ट अनिवार्य नहीं, पर्यटकों के लिए बड़ी खबर

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के OSD गोपाल सिंह रावत की कोरोना के चलते मौत

यह भी पढ़ें: विधानसभा सत्र से पहले खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी कोरोना पॉजिटिव

ADVERTISEMENTS Ad
To Top