Uttarakhand News

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के OSD गोपाल सिंह रावत की कोरोना के चलते मौत

Ad

उत्तराखंड में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। संक्रमितों के अलावा मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है कि मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल सिंह रावत का निधन हो गया है। वह कोरोना संक्रमण से ग्रस्त थे। लंबे समय से हॉस्पिटल में भर्ती थे। गोपाल सिंह रावत के निधन पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यह मेरे लिए बड़ी व्यक्तिगत क्षति है। मुख्यमंत्री ने लिखा कि मेरे विशेष कार्याधिकारी रहे श्री गोपाल रावत जी का निधन, मेरे लिए बड़ी व्यक्तिगत क्षति है। वे एक कुशल और योग्य अधिकारी थे। परमपिता परमेश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करें। श्री गोपाल रावत जी के परिजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के ओएसडी उर्बा दत्त भट्ट की पत्नी वर्षा भट्ट की कोरोना वायरस के चलते मौत हो गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामले 42 हजार से पार

उत्तराखंड में मंगलवार को 874 नए मामले सामने आए हैं इसके साथ ही कुल आंकड़ा 42651 पहुंच गया है साथ ही 1107 लोग ठीक हुए हैं और ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा 30107 पहुंच गया है जबकि राज्य में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 512 पहुंच गई है अभी 14658 जांच रिपोर्ट पेंडिंग है मंगलवार को अल्मोड़ा में 34 बागेश्वर में 12 चमोली में 23 चंपावत में एक देहरादून में 368 हरिद्वार में 62 नैनीताल में 76 पौड़ी गढ़वाल में 42 पिथौरागढ़ में 17 रुद्रप्रयाग में 10 टिहरी गढ़वाल में 28 उधम सिंह नगर में 158 और उत्तरकाशी में 23 मामले सामने आए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top