Uttarakhand News

गजब का है ये उत्तराखंड का दूल्हा,मलबे को हटाकर पहुंचा अपनी दुल्हनिया के पास

Ad

गजब का है ये उत्तराखंड का दूल्हा,मलबे को हटाकर पहुंचा अपनी दुल्हनिया के पास

पौड़ीः बरसात में उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके पर जगह-जगह भूस्खलन होते हैं। इससे लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आजकल पहाड़ में शादियां हो रही हैं। लेकिन पहाड़ के रास्तों पर हो रहे भूस्खलन के वजह से शादी वालें घरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। आज हम आपको एक ऐसे दूल्हे के बारे में बताने जा रहे हैं,जिसने अपनी दुल्हनिया के पास पहुंचने के लिए पसीना बहाकर मार्ग पर गिरे मलबे को बारात में शामिल लोगों के मदद से हटाया।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी में डेंगू की जांच के लिए देने होंगे 100 रुपये,डीएम ने जारी किए निर्देश

बता दें कि विकासखंड कीर्तिनगर के लोस्तु बडियारगढ़ के रिंगोली मल्ली गांव में दिग्विजय सिंह कंडारी की शादी थी। बरात को चमोली जिले के पोखरी गांव में जाना था। मंगलवार को बरात दुल्हन को लेने सुबह सात बजे घर से निकल गई। पांच छोटी गाड़ियों में 14 लोग सवार थे। करीब 10 किमी दूर धुरेट गांव के पास बरात पहुंची तो मार्ग पर मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध पड़ा था। मार्ग पर गिरा मलबा देख दूल्हे गाड़ी से उतर गया और साथ ही सभी लोगों ने मार्ग पर गिरे मलबे को हटाने का काम शुरू किया। इसमें करीब डेढ़ घंटा लग गया। इससे उनकी बरात भी लेट हो गई।दोपहर दो बजे बाद बरात दुल्हन के घर पहुंची।

उत्तराखंड में गजब हो गया,नौ बच्चों की मां 22 साल के प्रेमी के साथ हुई फरार

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top