Uttarakhand News

उत्तराखंडःअगले पांच दिन पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Ad

उत्तराखंडःअगले पांच दिन पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल रहा है। उत्तराखंड के कई इलाकों में अगले पांच दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार चार और पांच जुलाई को बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं, देहरादून में तीन से पांच जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि राज्य के ज्यादातर जिलों में इसका असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को नैनीताल और चंपावत जिलों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं चार और पांच जुलाई को नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, चंपावत व टिहरी जिलों में भारी बारिश हो सकती है। 

छह जुलाई को भी नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। मौसम केंद्र निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि फिलहाल मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा।

रुद्रपुरः दहेज के लिए पति ने पत्नी को बुरी तरह पीटा,फिर बीच जंगल में अकेला छोड़ा

टिड्डी दल मचा सकता है आतंक, पंतनगर विवि के वैज्ञानिकों ने किसानों को किया अलर्ट

अद्भुतः सीढ़ी चढ़कर गर्जिया देवी के दरबार में पहुंचे हाथी,Internet पर वायरल हुई तस्वीरें

रुद्रपुर में गजब हो गया,शादी के मंडप से लुटेरी दुल्हन 60 हजार रुपये लेकर फरार

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top