Uttarakhand News

उत्तराखंड: कोरोना वायरस के 33 नए मामले सामने आए

Ad

उत्तराखंड: कोरोना वायरस के 33 नए मामले सामने आए, मौत का आंकड़ा 35 पहुंचा

देहरादून : बुधवार को उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण 33 नए मामले सामने आए हैं। अब राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2568  हो गयी है। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार देहरादून से 10,हरिद्वार से 1,पौड़ी-गढ़वाल से 9,टिहरी-गढ़वाल से 7 और ऊधम सिंह नगर से 5 मामले सामने आये हैं और 51 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं 1653 कोरोना वायरस को हराने में कामयाब हुए हैं। वहीं इस बीमारी के वजह से 35 लोगों की मौत हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

स्वास्थ्य विभाग की मानें तो 1759 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 133 मामलों में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऊधमसिंहनगर मे सबसे अधिक 26 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें एक युवक का सैंपल उसकी मौत के बाद लिया गया था। इसके अलावा चार स्थानीय हैं जिनकी ट्रेवल हिस्ट्री अभी पता नहीं लग पाई है। जबकि तीन पूर्व में संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं। 

भारत में पिछले 24 घंटों की बात करें तो देश में 15968 नए मामले सामने आए हैं, वहीं इन 24 घंटों में 465 लोगों की मौत हुई है। राहत की बात केवल यही है कि रिकवरी रेट भी बढ़ रहा है. कोरोना का रिकवरी रेट 56.70% है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड: कोविड-19 के चलते बसों का किराया डबल, ये है नए किराए की लिस्ट

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानी में शर्तों के साथ खुलेंगे आधार सेवा केंद्र , डीएम सविन बंसल ने दिए निर्देश

यह भी पढ़ेंः नैनीताल में युवक ने बीच बाजार किया शादी का इजहार,लड़की ने किया इनकार

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानी में गलत जानकारी देकर कार्ड बनाने वालों को नहीं मिलेगा राशन, होगी कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top