Nainital-Haldwani News

नैनीताल में युवक ने बीच बाजार किया शादी का इजहार,लड़की ने किया इनकार

Ad

नैनीताल में युवक ने बीच बाजार किया शादी का इजहार,लड़की ने किया इनकार

नैनीतालः यूं तो आपने कई लव स्टोरी सुनी होंगी। लेकिन नैनीताल से एक ऐसी लव स्टोरी सामने आई है जिसने सभी के होश उड़ा दिए। जहां एक युवक ने बीच बाजार प्रेमिका को रोका और उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। लेकिन युवती ने शादी के लिए मना कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि अल्मोड़ा निवासी युवक नैनीताल के एक होटल में काम करता है। वो यहां सात नंबर क्षेत्र में किराये पर रहता है। युवक को पड़ोस की युवती से पिछले चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ समय पहले युवती ने शादी के लिए कहा तो युवक ने मना कर दिया। इसके बाद युवती के परिवारवालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। बुधवार को युवती अपनी मां के साथ बाजार आई थी। यह बात युवक को पता लगी और वो बाजार पहुंच गया। युवक ने मौका देखकर युवती को बीच बाजार रोक लिया और उसके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। लेकिन युवती ने शादी के लिए मना कर दिया। फिर क्या था देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी हो गई। और मामला कोतवाली पहुंच गया।

एएसआई सत्येंद्र गंगोला का कहना है कि युवती और उसकी मां के समझाने पर युवक नहीं माना। पुलिस के समझाने पर उसने लिखित में दिया कि वह अब युवती से कभी संपर्क नहीं करेगा। बाद में दोनों को समझाकर घर भेज दिया गया।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में हेलमेट न पहनने पर पुलिस ने युवक को पीटा,दोनों कानों के पर्दे फटे

साड़ी पहन लड़की ने मारी ऐसी गुलाटी,रातों रात सोशल मीडिया पर मचा तहलका,देखें

सीमा पर हुई हिंसक झड़प में चीन का कमांडिंग ऑफिसर मारा गया

आप भी रहें जरा बच के! सिडकुल में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से ठगे लाखों

ADVERTISEMENTS Ad
To Top