Uttarakhand News

उत्तराखंड:नए संक्रमितों से ज्यादा रही ठीक होने वालों की संख्या, रिकवरी रेट भी बेहतर

Ad

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 25 मामले सामने आए हैं। दोपहर में जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा में 11, देहरादून 3, हरिद्नार में 7 और टिहरी में तीन मामले सामने आए हैं। राज्य में 663 एक्टिव केस हैं, जबकि 26 लोगों की कोरोना वायरस के चलते मौत हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में अब कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 2127 हो गया है और ठीक होने वालो की संख्या 1423 है। इसी के साथ प्रदेश में रिकवरी रेट भी 66.90 फीसद पर पहुंच गया है। इसके अलावा कोरोना पॉजिटिव 15 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं। आज आए कोरोना मरीजों में अल्‍मोड़ा के 11, देहरादून के चार, हरिद्वार में सात और टिहरी में तीन लोग शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top