Uttarakhand News

पवित्र भूमि हरिद्वार में शर्मनाक काम,युवती से दुष्कर्म,गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

Ad

देहरादूनः राज्य में दुष्कर्म के मामले थमने का नाम थमने का नाम नही ले रहे हैं। ऐसा ही एक इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला हरिद्वार के लंढौरा से सामने आया है। जहां क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने युवक पर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

तहरीर में महिला ने बताया कि उसकी बेटी पास के एक गांव में एक महिला के पास काम करने के लिए जाती थी। आरोप है कि छह महिने पहले महिला किसी काम से बाहर गई थी। उसी का फायदा उठाते हुए एक युवक ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नही घटना के बाद आरोपी ने बेटी को किसी को भी इस संबंध में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद युवती घर में किसी से ज्यादा बात नही करती थी। परिवारवालों को शक हुआ तो उन्होने बेटी से पूछा तो बेटी ने कुछ नही बताया। इस पर युवती की मां उसे एक डॉक्टर के पास ले गईं। यहां सामने आया कि युवती छह माह की गर्भवती है। 

बुधवार को युवती की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसआई रेखा पाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर अफसर अली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top