Uttarakhand News

उत्तराखंडः शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, फिर धोखे से कर ली शादी

Ad

देहरादूनः राज्य में दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नही ले रहें हैं। ऐसा ही एक इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला रुड़की से सामने आया है। जहां एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर धोखे से युवती से शादी भी कर ली।

बता दें कि युवती भगवानपुर क्षेत्र स्थित एक कंपनी में काम करती थी। करीब तीन साल पहले उसकी मुलाकात कंपनी में काम करने वाले ज्वालापुर निवासी एक युवक से हुई। दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। इसके बाद युवक ने युवती से कहा कि वह उससे प्यार करता है और शादी करना चाहता है। साथ ही अभी तक अविवाहित है। इसके बाद युवक उसे घुमाने के बहाने मसूरी ले गया। जहां एक होटल में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके कुछ दिन बाद वह फिर से युवती को मसूरी ले गया और एक मंदिर में शादी कर ली।

शादी करने के बाद दोनों रुड़की स्थित एक अपार्टमेंट में रहने लगे। जब युवती गर्भवती हुई  तो पति ने दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। कुछ समय बाद युवती दोबारा गर्भवती हो गई और इसी साल 29 अप्रैल को एक निजी अस्पताल में उसने एक बेटे को जन्म दिया। इसी दौरान उसे पता चला कि पति पहले से शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है। उसने विरोध किया तो पति ने मारपीट कर दी। इतना ही नही आरोपी पति की पहली पत्नी, साले, पिता ने कमरे पर आकर उसके साथ मारपीट की।

एसएसआई देवराज शर्मा का कहना है कि ज्वालापुर निवासी आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी के पिता, पहली पत्नी, ससुर और साले के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड ब्रेकिंगः ट्रक से टकराई स्कूटी, दो युवकों की मौके पर ही मौत

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानीः कम नंबर आने पर पिता ने डांटा, तो बेटे ने की खुदकुशी

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानी लाइवः पुलिस का नशे पर प्रहार, अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

ADVERTISEMENTS Ad
To Top