Uttarakhand News

देह व्यापार में उत्तराखण्ड पुलिस का जवान लिप्त, पत्नी भी करती थी मदद

हल्द्वानी:  रुद्रपुर में पुलिस कर्मी देह व्यापार लिप्त पाया गया है। वह फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पोस्टिंग बागेश्वर कोतवाली में तैनात थी और उसे सस्पेंड कर दिया गया था। एक माह पहले ही आरोपी 15 दिन की छुट्टी लेकर गया था और उसके बाद से काम पर नहीं पहुंचा।कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। इस गंदे काम में उसकी पत्नी भी लिप्त थी और पुलिस ने पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा दो अन्य लोग जेल में हैं।

देह व्यापार से जुड़ा मामला तब सामने आया जब जुलाई 2019 में संजयनगर खेड़ा निवासी एक महिला ने नाबालिग बेटी के गायब होने के मामले में गणेश गार्डन तीनपानी निवासी दो महिलाओं के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद पिंकी के घर दबिश दी तो किशोरी मिल गई। एक महिला के घर से एक और किशोरी बरामद हुई थी। दोनों महिलाओं ने एक अन्य महिला पर देह व्यापार कराने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम में केस दर्ज किया था।मामले में पुलिस ने बागेश्वर में तैनात सिपाही राजेश कुमार की पत्नी को जेल भेज दिया था। महिला और उसके साथी तीन महीनों से एस्कार्ट सर्विस के नाम पर देह व्यापार चला रहे थे।

इस धंधे में आने के लिए वह नाबालिगों को रुपये का लालच देते थे। पुलिस ने दीपा के साथ ही दीप्ति को भी पकड़ा था। एसओ विद्यादत जोशी ने बताया कि पूछताछ में महिला ने बताया था कि वह खुद ही पीड़ित थी। पूरे गिरोह में  उसका पति राजेश और बंटी भी लिप्त थे। राजेश की भूमिका की गहराई से पड़ताल की गई। सामने आया कि राजेश ग्राहक लाता था। वह पत्नी के साथ पूरी तरह से धंधे में लिप्त था। इस मामले में बंटी को पूर्व में जेल भेजा गया था। रविवार की रात दक्ष चौक के पास दबिश देकर राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को मेडिकल कराने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 

To Top