Pauri News

उत्तराखंड में राशनकार्ड धारकों के अच्छे दिन, इसी महीने से मिलना शुरू होगा 20 किलो राशन

Ad

नैनीताल: प्रदेश के राशनकार्ड धारकों के अच्छे दिन आ गए हैं। सरकार ने 10 किलो गेंहू व 10 किलो चावल मुहैया कराने की योजना को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री द्वारा भी आदेश जारी कर दिया गया है। इस बात की जानकारी खाद्य आपूर्ति मंत्री बंशीधर भगत ने दी। उन्होंने कहा कि इसी महीने से राशन कार्ड धारकों को सरकार द्वारा उक्त मात्रा में राशन मिलना शुरू हो जाएगा। इसके लिए मंत्री भगत ने खाद्य सचिव को निर्देशित भी कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा आपको बता दें कि गेहूं खरीदी के लिए जो अवधि सरकार ने एक अप्रैल से 15 मई तक रखी थी। उसे बढ़ाकर 25 तक करने का फैसला लिया गया है। लिहाजा ऐसा इसलिए भी क्योंकि कोरोना काल के कारण गेहूं खरीद पर खासा असर पड़ा है। अब तिथि बढ़ने से किसानों को भी कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

इसके पीछे लालकुआं विधायक नवीन दुम्का के अनुरोध भी साफ देखा जा सकता है। दरअसल किसानों की मांगों को देखते हुए नवीन दुम्का ने ही खाद्य मंत्री बंशीधर भगत से तिथि को आगे बढ़ाने का निवेदन किया था। इस पर कैबिनेट मंत्री भगत ने कहा कि बैठक में कोऑपरेटिव सोसाइटी का पिछले तीन साल से बकाया लेबर व ढुलाई चार्ज का 18 करोड़ रुपये भी इसी सप्ताह जारी करने का निर्णय लिया गया है।

कालाढूंगी से विधायक व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि खाद्य व सहकारिता विभाग को गेहूं खरीद के लिए पर्याप्त धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। उन्होंने बताया कि रबी विपणन सत्र 2021-22 के तहत कुल 41121.19 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। कुमाऊं मंडल में 40536.34 व गढ़वाल में 584.85 मीट्रिक टन खरीद की गई है।

भगत ने बताया कि कुमाऊं में 17.88 करोड़ और सहकारिता विभाग ने 57.06 करोड़ की खरीद की है। जिसके बदले सहकारिता को 62 लाख व खाद्य विभाग को 60 करोड़ रुपयों की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। उधर, गढ़वाल में सहकारिता विभाग ने 199 मीट्रिक टन की खरीद की है। जिसका मूल्य 40 लाख रुपये है, जबकि तीन करोड़ अवमुक्त हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: वैक्सीन के लिए कंपनियों से डायरेक्ट संपर्क कर रही है उत्तराखंड सरकार

यह भी पढ़ें: नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम में फटा बादल

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर, कैंची धाम में नहीं लगेगा वार्षिक मेला

यह भी पढ़ें: दूसरे राज्यों के लिए पूरी तरह से बंद हुआ बसों का संचालन,ना आएंगी और ना ही जाएंगी

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी:ज्यादा रुपए लेने वाली लैब पर केस दर्ज,अब एंबुलेंस के रेट हुए तय

यह भी पढ़ें: मुखानी Path kind Lab की पकड़ी गई चोरी,RTPCR टेस्ट के नाम पर कालाबाजारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top