Uttarakhand News

हल्द्वानी में रोडवेज की बसों के संचालन की तैयारी शुरू,आरएम ने दिया अपेडट

Ad

हल्द्वानी: मंगलवार को सभी की नजरें परिवहन निगम बोर्ड की बैठक पर भी है। इस बैठक में बसों के संचालन को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। यह बैठक अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश की अध्यक्षता में होगी। इस बैठक में रूट और यात्रियों की संख्या को लेकर फैसला किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं हल्द्वानी रोडवेज में भी बसों के संचालन से पहले सुरक्षा हेतु तैयारी की जा रही है। रोडवेज की बसों को सैनेटाइज किया जा रहा है। मुख्यालय से आदेश मिलने के बाद सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की नई गाइडलाइन के अनुसार रोडवेज की बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इस बारे में आरएम यशपाल सिंह ने बताया कि रिपेयरिंग और सैनिटाइजिंग का काम किया जा रहा है। मुख्यालय से आदेश मिलते ही नई व्यवस्थाओं के साथ सड़कों पर बस दौड़ने लगेगी। शासन के निर्देशों के बाद परिवहन निगम द्वारा उत्तराखण्ड के सभी जिलों में बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। यात्रियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा और यात्रा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड: कोविड-19 के चलते बसों का किराया डबल, ये है नए किराए की लिस्ट

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानी में शर्तों के साथ खुलेंगे आधार सेवा केंद्र , डीएम सविन बंसल ने दिए निर्देश

यह भी पढ़ेंः नैनीताल में युवक ने बीच बाजार किया शादी का इजहार,लड़की ने किया इनकार

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानी में गलत जानकारी देकर कार्ड बनाने वालों को नहीं मिलेगा राशन, होगी कार्रवाई

बस के संचालन को लेकर सरकार की ओर से अनुमित दे दी गई है। निजी संचालकों ने जिले के कई हिस्सों में सेवा शुरू कर दी है। वहीं अब जनता को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों के चलने का इंतजार है। कोविड-19 के वजह से राज्य की बसों का किराया 2 से 3 गुना बढ़ाया गया है। बसों में केवल 50 प्रतिशत यात्री ही सवारी कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top