Uttarakhand News

उत्तराखंड: भाई को राखी बांधने आई बहन की स्कूटी ट्रक से टकराई,हुई दर्दनाक मौत

Ad

उत्तराखंड: भाई को राखी बांधने आई बहन की स्कूटी ट्रक से टकराई,हुई दर्दनाक मौत

रुद्रपुरः उधम सिंह नगर के सितारगंज से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां रक्षाबंधन पर एक बहन अपने पति के साथ अपने भाई को राखी बांधने आई थी और वापस लौटते समय उनकी स्कूटी ट्रक से टकरा गई। हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सितारगंज के सिडकुल रोड पर हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में लिया। वहीं घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि 55 वर्षीय रामनगर निवासी हीरा सिंह अपनी पत्नी 47 वर्षीय पत्नी कमला देवी के साथ रक्षाबंधन के त्योहार पर रामनगर से सितारगंज जा रहे थे। राखी बांधकर बहन हंसी-खुशी अपने पति के रामनगर के लिए लौटी। दोनों सितारगंज से स्कूटी से रामनगर की ओर लौट ही रहे थे कि सिडकुल के पास ग्राम सिसौना में उनकी स्कूटी एक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में बाद दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों द्वारा तुरंत ही घायल दंपति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां इलाज के दौरान ही दोनों ने दम तोड़ दिया। वहीं आसपास के लोगों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया। वहीं सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र कोरंगा का कहना है कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया गया है। हीरा सिंह के चार बच्चे हैं। इनमें दो बेटियों और एक बेटे की शादी हो चुकी है, जबकि सबसे छोटा बेटा अविवाहित है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top