Uttarakhand News

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत

Ad

उत्तराखंड कोरोना वायरस संक्रमित दो मरीजों की मौत होने की जानकारी सामने आ रही है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में कोविड पॉजिटिव युवती की मौत हो गई। एम्स प्रशासन के मुताबिक गोविंदपुरम गाजियाबाद(उत्तरप्रदेश) से 25 वर्षीय युवती पेनक्रियाज का उपचार कराने सोमवार को एम्स आई थी। यहां मरीज का सैंपल लिया गया। गुरुवार को इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद उसे कोविड वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इनके पति को सीमा डेंटल कॉलेज में क्वारंटाइन किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा 56 वर्षीय कोरोना संक्रमित मरीज की भी मौत हो गई। बीती पांच जून को इस व्यक्ति की तीमारदार बेटी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। एम्स प्रशासन के मुताबिक मुंबई में चालक का काम करने वाला ये शख्स मूल रूप से लखवाड़ घनसाली टिहरी गढ़वाल के निवासी है। 25 मई को वो अपनी पत्नी, बेटी और मां के साथ मुंबई से लौटे थे। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के अबतक 1658 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें सबसे अधिक मामले देहरादून और फिर नैनीताल में सामने आए हैं। हालांकि, इनमें से 888 लोग स्वस्थ्य भी हो चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top