Uttarakhand News

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर जरूरी अपडेट, दूर हुआ संशय

Ad

board exams/haldwanilive
newswing.com

कोरोना वायरस के कारण लागू हुए लॉकडाउन के वजह से बोर्ड परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया था। लॉकडाउन फोर के बाद देश में अनलॉक लाया गया और धीरे-धीरे देश को वापस पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। उत्तराखंड में भी इसी दिशा में कार्य शुरू हो गए हैं। एक बड़ा अपडेट परीक्षाओं को लेकर आ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं की घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया कि आगामी 20 से 23 जून के बीच हाईस्कूल और इंटर की बची हुई परीक्षाएं संपन्न होगी। इससे पहले 19 जून तक सभी स्कूलों को सैनिटाइज कराया जाएगा। जो सेंटर पहले थे वही सेंटर परीक्षाओं का आयोजन कराएंगे।

बिग ब्रेकिंग— उत्तराखंड बोर्ड (Uttarakhand Board) की बची परीक्षाओं की डेटशीट (Datesheet) जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट 3

अगर लॉकडाउन के दौरान कोई सेंटर को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है तो उसके निकट के किसी विद्यालय को परीक्षा सेंटर बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो जाएगा।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर द्वारा परीक्षा Datesheet भी जारी कर दी है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कई दिशा निर्देश जारी किए गए है। सभी परीक्षा केंद्रों में थर्मल स्क्रीनिंग व सेनेटाइजर की समुचित व्यवस्था अनिवार्य होगी। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों व डयूटी में लगे शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top