Uttarakhand News

उत्तराखंड में तो गजब हो गया,घर की लड़ाई पहुंची दफ्तर,पत्नी ने पति को जमकर पीटा

Ad

देहरादूनः रुड़की से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। जहां घर पर पति के साथ पत्नी का विवाद हो गया। इसके बाद तो गजब ही हो गया। पत्नी पति के दफ्तर पहुंची और खरी खोटी सुनाने लगी। पति ने विरोध किया तो पत्नी ने दफ्तर में ही उसकी जमकर पिटाई कर दी। बीच बचाव कराने आए दफ्तर के लोगों के साथ भी महिला ने अभद्रता की।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। 

बता दें कि सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कर्मचारी अपने परिवार के साथ सरकारी आवास में रहता है।घर के पास ही कर्मचारी का दफ्तर है। गुरुवार की सुबह दंपति में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद देख परिवारवालों ने किसी तरह दोनों को शांत कराया। इसके बाद कर्मचारी अपने दफ्तर चला गया। लेकिन गुस्सेल पत्नी कुछ देर बाद पति के दफ्तर पहुंच गई और दूसरे कर्मचारियों के सामने ही पति को जमकर खरी खोटी सुनाने लगी। पति ने उसे शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वह हंगामा करती रही। उसने पत्नी को रोकने की कोशिश की तो उसने दफ्तर में ही पति की पिटाई कर दी। बीच बचाव की कोशिश कर रहे कर्मचारियों से भी अभद्रता की। 

कर्मचारियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। यहां भी दोनों में जमकर बहस हुई। पुलिस ने कार्रवाई की चेतावनी देकर दोनों को शांत किया। एसआई बारु सिंह चौहान का कहना है कि दोनों के बीच पारिवारिक विवाद हुआ था। दोनों को समझाकर घर भेज दिया गया है। 

यह भी पढ़ेंः हर कोई लेगा आशीर्वाद, मोबाइल पर होंगे चारधाम के दर्शन, live आरती दिखाएगा JIO

यह भी पढ़ेंः सावधान! 30 मार्च से पहले करा लें अपने वाहनों को चेक,वरना भरना पड़ेगा मोटा जुर्माना

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानी पहुंचे सीएम रावत,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध,दिखाए काले झंडे

यह भी पढ़ेंः झंड़ा ऊंचा रहे हमारा, बेटियों ने वर्ल्ड टी- 20 में विरोधियों को फिर चटाई धूल

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानी में चल रही इस बड़ी गड़बड़ी का रेनू अधिकारी ने किया भंडाफोड़

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top