Uttarakhand News

उत्तराखंडः युवक ने की खुदकुशी, बिस्तर पर बेहोश मिली प्रेमिका

Ad

देहरादूनः राज्य में खुदकुशी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसा ही मामला हरिद्वार से सामने आया है। जहां पथरी थानाक्षेत्र के फेरुपुर गांव में एक युवक का शव नग्न हालत में घर में फांसी पर लटका मिला। वहीं युवक की प्रेमिका उसके बिस्तर में बेहोशी की हालत में मिली। उसने जहर खाया था।

बता दें कि फेरुपुर गांव निवासी एक युवक का भगवानपुर के एक गांव की युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती की बड़ी बहन भी फेरुपुर में रहती है। वह कुछ दिन पहले बहन के घर आई थी। मंगलवार सुबह कमरे से बाहर नहीं आया तो उसके पिता ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं हुई। तो पिता ने खिड़की से देखा तो युवक फांसी पर लटका था। शोर मचाने पर परिवार के बाकी लोग आ गए और दरवाजा खोला गया। बिस्तर पर उसकी प्रेमिका बेहोशी की हालत में मिली। 

मामले के बाद परिवार ने तुरंत सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पुलिस और युवती की बहन और जीजा भी आ गए। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और युवती को अस्पताल भिजवाया। गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि युवती ने कोई जहरीला पदार्थ खाया है। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पथरी थानाध्यक्ष सुखपाल मान का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। युवती के होश में आने पर ही घटना के कारणों का कुछ पता चल पाएगा। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top