Uttarakhand News

उत्तराखंड पुलिस की फिल्मी एंट्री ने गेस्ट हाउस की छत पर चल रही पार्टी पर फेरा पानी

Ad

उत्तराखंड पुलिस की फिल्मी एंट्री ने गेस्ट हाउस की छत पर चल रही पार्टी पर फेरा पानी

हरिद्वारः हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में गेस्ट हाउस की छत पर बर्थडे पार्टी कर रहे सात युवकों और एक युवती की पुलिस ने जमकर क्लास लगाई। पार्टी कर रही युवती का भी पुलिस ने मेडिकल करवाया। बाद में सभी आरोपितों को नोटिस देकर परिवारवालों के सुपुर्द कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि बीती रविवार शाम कनखल की जगजीतपुर पुलिस चौकी पर सूचना मिली थी कि मिस्सरपुर गांव के पास एक कॉलोनी में बंद पड़े गेस्ट हाउस की छत पर बने स्विमिंग पूल में मौज-मस्ती कर रहे थे। आसपास के लोगों ने उन्हें देख लिया और पुलिस को इसकी सूचना दे डाली। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी राजेंद्र रावत मौके पर पहुंच गए। इस दौरान युवती पुलिसकर्मियों से भिड़ गई। इसके बाद पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाया तो उसमें पता चल गया कि युवती ने शराब पी हुई है।

पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जगजीतपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र रावत का कहना है कि सभी आरोपितों का चालान कर जमानत पर उन्हें छोड़ दिया गया है। कनखल थानाध्यक्ष विकास भारद्वाज का कहना है कि गेस्ट हाउस को कुछ दिन पहले स्थानीय निवासियों की शिकायत पर बंद कराया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top