Nainital-Haldwani News

काठगोदाम में रोडवेज कर्मचारी यूनियन का विरोध प्रदर्शन,पूरे राज्य में हड़ताल शुरू

Ad

हल्द्वानी: उत्तराँचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन से जुड़े सदस्यों ने काठगोदाम डिपो में कार्य बहिष्कार कर डिपो परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन किया। बुधवार को देहरादून/नैनीताल /टनकपुर के उत्तराँचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन से जुड़े सदस्य कार्यबहिष्कार कर रहे हैं। उन्होंने वेतन ,एसीपी,ड्यूटी रेस्ट,समान कार्य समान वेतन की मांग की है। यूनियन से जुड़े सदस्य सवेरे 6 बजे से डिपो परिसर में एकत्र होकर निगम प्रबन्धन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध प्रकट किया,आज पूरे नैनीताल परिक्षेत्र के काठगोदाम/रामनगर/रुद्रपुर/काशीपुर/भवाली/हलद्वानी/रानीखेत/अल्मोड़ा में कर्मचारियो ने प्रदर्शन कर अपना विरोध व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यबरिष्कार के चलते प्रदेश में बस सेवा काफी प्रभावित रहेगी। कई मार्गो में इसका असर साफ देखने को मिला। यूनियन की प्रमुख माँग 5 माह देय वेतन को शीघ्र दिया जाय। इसके अलावा एसीपी का पुनः परीक्षण कर उसका निर्धारण किया जाय। कार्यालय सहायक पद से कनिष्ठ केंद्र प्रभारी पद पर प्रोन्नति दी जाय। विशेष श्रेणी /संविदा कर्मचारी को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिया जाय व इनको नियमित किया जाय।

मुख्यालय के द्वारा जारी विभिन्न आदेशो का पालन कराया जाय,ड्यूटी रेस्ट(डी आर) में मोटर व्हील एक्ट का पालन किया जाय। प्रदर्शन करने वालो में प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै,काठगोदाम शाखा अध्यक्ष आनंद बिष्ट,शाखा मंत्री मनोज भट्ट,प्रदीप शर्मा,किशोरी लाल,शशिकांत गौतम,संदीप बिष्ट,सूरज कुमार,हेमंत गड़िया,राकेश कुमार,नीरज कन्याल,निर्मल जोशी,राजकुमार,बी सी भट्ट,हरपाल सिंह,कुलदीप शर्मा,सतीश गुप्ता,संजीव कुमार,आदित्य सिंह,अमानउल्लाह,दिनेश जोशी,वाई पी काम्टे,अजय श्रीवास्तव,भास्कर उपाध्याय, हरीश जोशी,नवीन लोहनी, जोशी,ललित प्रसाद ,गिरीश पांडे ,गुलाम मोइन,मो रेहान मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top