Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में वाहनों की फिटनेस को लेकर जरूरी खबर, बड़ा बदलाव होने वाला है…

Ad

हल्द्वानी: वाहनों की फिटनेस जांच को लेकर एक बड़ा और अहम बदलाव होने वाला है। हल्द्वानी में सड़कों पर चलने वाले वाहनों की फिटनेस की जिम्मेदारी अब परिवहन विभाग निजी कंपनी को देने की तैयारी में है। परिवहन विभाग का काम केवल कंपनी की संस्तुति के आधार पर प्रमाणपत्र जारी करने का होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें कि सड़क वाहनों (व्यवसायिक) को हर साल फिटनेस के लिए सर्टिफिकेट चाहिए होता है। भौतिक सत्यापन के साथ साथ टैक्स, इंश्योरेंस, बीमा आदि दस्तावेज भी चेक किए जाते हैं। तभी चलने की अनुमति वाहन को मिलती है। गौलापार में ये फिटनेस टेस्ट होता है।

गौरतलब है कि ये प्रक्रिया आरआइ रैंक के अधिकारी द्वारा की जाती है। तकनीकी कर्मियों का सहयोग भी इस दौरान रहता है। कमियों को दुरुस्त भी किया जाता है। मगर अब परिवहन विभाग की जगह ये काम अब निजी कंपनी करेगी। छह-आठ महीनों में कंपनी का चयन भी हो जाएगा।

अधिकारियों की मानें तो निजी कंपनी 10-15 मिनट में ये काम पूरा करेगी। आरटीओ संदीप सैनी का कहना है कि ऊधम सिंह नगर में निजी कंपनी के सहयोग से नई व्यवस्था शुरू भी हो चुकी है। हल्द्वानी में भी प्लान लागू होगा। कंपनी का चयन शासन स्तर से ही होगा। प्रमाण पत्र के लिए परिवहन विभाग को 200 रुपए मिलेंगे। बाकी वाहन क्षमता अनुसार 400, 600 और 1000 रुपए निजी कंपनी को मिलेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top