Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के 20 हजार परिवारों को पानी के संकट से जल्द मिलेगी राहत

Ad

हल्द्वानी: जल संस्थान ने मुख्य पाइप लाइन का लीकेज बंद करवाने के लिए एक प्लांट से पानी की सप्लाई बंद कर दी है। जिसके चलते दो दिनों तक हल्द्वानी के 20 हजार परिवारों को जल संकट का सामना करना पड़ेगा। हालांकि जल संस्थान ने इस परिवारों के लिए सुबह की आपूर्ति की व्यवस्था की है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें लाइन की मरम्मत के चलते दो दिन तक इन इलाकों में पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। जनता की सुविधा को देखते हुए 12 इंच की पाइप लाइन को पहले मरम्मत का प्रयास किया जा रहा है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद उस लाइन में पानी की आपूर्ति शुरू करा दी जाए। जिन इलाकों से पेयजल किल्लत की समस्या आएगी, वहाँ टैंकर से पानी बंटवाने की व्यवस्था विभाग ने की है।

यह भी पढ़े:सरोवर नगरी नैनीताल में सेल्फी लेने के लिए देना होगा शुल्क

यह भी पढ़े:हल्द्वानी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में जर्मन तकनीक से बनाया जाएगा साउंड प्रूफ इंडोर

जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संजय श्रीवास्तव ने बताया कि हाइडिल गेट के पास 12 इंच और आठ इंच मोटी पेयजल लाइन में लीकेज हो गया है। बता दें मंगलवार से इसके मरम्मत का काम शुरू हो चुका है। लोगों को सुबह की सप्लाई देने के बाद लाइन मरम्मत के लिए खुदान शुरू करा दिया गया है।

इस कारण प्लांट नंबर तीन से पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई है। इस प्लांट से बिठौरिया नंबर एक, मुखानी क्षेत्र, तल्ली-मल्ली बमौरी, कुसुमखेड़ा, चोफुला और कठघरिया तक पानी की आपूर्ति होती है। इसके बाद वाल्ब बंद कर आठ इंच की लाइन की मरम्मत कराई जाएगी।

यह भी पढ़े:नेशनल कांफ्रेंस में मेडिकल कॉलेज हल्‍द्वानी को मिला पहला स्थान

यह भी पढ़े:40 देशों के कलाकारों के बीच चमके हल्द्वानी के प्रकाश चंद्र उपाध्याय,हासिल किया पहला स्थान

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top