Uttarakhand News

उत्तराखंड के सभी जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने कहा अलर्ट पर रहें अधिकारी

Ad

हल्द्वानी: बीते कुछ दिनों से मानसून (Monsoon in Uttarakhand) शांत रहा है। मगर अब मौसम विभाग ने फिर से भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। बताया गया है कि गुरुवार से प्रदेश के पहाड़ी व मैदानी (Plains and hilly region weather) इलाकों में कहीं कहीं पर भारी बारिश के आसार है। जिसके लिए विभाग द्वारा येलो अलर्ट (yellow alert) भी जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञानियों की मानें तो कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिर सकती है। आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने जानकारी दी और बताया कि गुरुवार से आने वाले तीन दिनों तक सभी जिलों में बारिश हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि बारिश के कारण पहाड़ों पर मलबा गिरने व भूस्खलन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए प्रभावी प्रयासों हेतु राज्य सरकार व आपदा प्रबंधन विभाग को रिपोर्ट दी गई है। देहरादून में जिलाधिकारी द्वारा आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों को अलर्ट किया है और कहा है कि कोई लापरवाही ना बरती जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top