Nainital-Haldwani News

नैनीताल में बर्फबारी का सभी को इंतजार, मौसम विभाग का नया अपडेट जानें

Ad

नैनीताल: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम के करवट लेने का सिलसिला भी जारी रहता है। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। फिलहाल मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। रविवार शाम को देहरादून सहित कई इलाकों में बारिश हुई। कुमाऊं में भी ठंडक रही। वहीं, अब फिर से मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम पर ताजा अपडेट देते हुए मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। इधर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।

इन जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना है। ऐसे में लोगों को ठंड का सामना करना पड़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले चौबीस घंटों के बाद पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने पर मौसम के सामान्य होने के आसार हैं। हालांकि, नैनीताल में बर्फबारी होने की उम्मीद हर कोई लिए बैठा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top