Uttarakhand News

उत्तराखंड सरकार का फैसला,शादी समारोह में अब शामिल हो पाएंगे 50 लोग

Ad

हल्द्वानी: राज्य में कोरोना Curfew को 22 जून तक बढ़ाया गया है। गाइडलाइन पर अधिक बदलाव नहीं किया गया है। बाजार पहले की तरह हफ्ते में तीन दिन खुलेगा। वहीं मिठाई दुकान हफ्ते में 5 दिन खुल सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस बारे में प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि दुकानदारों ने मिठाई के खराब होने की समस्या से अवगत कराया था और इसलिए उन्हें राहत दी गई है। उन्होंने बताया कि शादियों और अंतिम संस्कार में लोगों की संख्या को 50 कर दिया गया है। हालांकि शादी में शामिल होने वाले सभी मेहमानों को आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट पेश करनी होगी।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि कोरोना वायरस के मामले कम जरूर हो रहे हैं। लेकिन हम ये नहीं कह सकते हैं कि हमने कोरोना वायरस को हरा दिया है। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि परेशानी जरूर हो रही है लेकिन ये हफ्ता सबसे जरूरी है।

अगर ये हफ्ता प्लान के तहत जाता है और कोरोना वायरस के आंकड़े कंट्रोल में रहते हैं तो सरकार अनलॉक की तरफ बढ़ेगी। सरकार ने जिलाधिकारियों को अहम पावर दी है। ग्रामीण इलाकों में बाजार व अन्य पर फैसला वह स्थिति को देखते हुए कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: गंगोलीहाट: ढाई साल की बेटी को मां की गोद से छीन ले गया तेंदुआ, दहशत का माहौल

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में आधे दिन तक बंद रहेगा बाजार, शोक में डूबा है पूरा शहर

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: इंदिरा हृदयेश को श्रद्धांजलि देने हल्द्वानी पहुंचे सीएम तीरथ सिंह रावत

यह भी पढ़ें: नमन, इंदिरा हृदयेश के अलावा आज तक किसी के नाम दर्ज नहीं हुई ये उपलब्धि

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: एक बार फिर स्थगित हो गई स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा, लंबा हुआ अभ्यर्थियों का इंतजार

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top