News

उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) 24 जनवरी को

Ad

नैनीताल :उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) 24 जनवरी को होगी। ये परीक्षा  29 केंद्रों में आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए टीईटी को जरूरी कर दिया है। प्राथमिक के लिए टीईटी प्रथम और उच्च प्राथमिक के लिए टीईटी द्वितीय उत्तीण करनी होगी।
परीक्षा तिथि के ऐलान के बाद  रामनगर उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश के 42 डाकघरों में 24 अक्टूबर से आवेदन पत्रों की बिक्री शुरू होगी। आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर तय की गई है। परिषद के सचिव डा. आरडी शर्मा ने बताया कि अभी परीक्षा केंद्र तय नही हुए है। आवेदन पत्रों के हिसाब से ही परीक्षा केंद्र तय किए जाएंगे। जरनल जाति के लिए फॉर्म 1000 रुपए वही एसटीएसटी व ओबीसी के लिए 500 रुपए का है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top