National News

केजरीवाल ने की चुनाव आयोग से बड़ी मांग, कांग्रेस का भी मिला साथ

Ad

नई दिल्ली- दिल्ली नगर निगम के चुनावों से ठीक पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग के सामने बड़ी मांग रख दी है जिसके बाद सबकी नज़र चुनाव आयोग के फैसले पर है, दिल्ली नगर निगम में पिछले दस साल से बीजेपी का दबदबा है।  इस बार भी बीजेपी को भरोसा है कि चंडीगढ, ओडिशा और महाराष्ट्र के नगर निगम की तरह यहां भी मोदी मैजिक से जीत जाएगी, यूपी और उत्तराखंड में मिले प्रचंड बहुमत के बाद आम आदमी पार्टी किसी भी हालत में यहां हारना नहीं चाहती है।पंजाब में आम आदमी पार्टी को सरकार बनाने की उम्मीद थी पर वहां वो विपक्ष की भूमिका में आ गई है इसका कारण कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन है। इन चुनाव नतीजों के बाद मायावती ने परोक्ष तौर पर ईवीएम पर गड़बड़ी की आशंका जताई थी। जिसे बाद में अखिलेश यादव और हरीश रावत का सर्मथन मिला।आज अरविंद केजरीवाल ने अपने मुख्य सचिव को चुनाव आयोग को एक चिट्ठी लिखने को कहा है जिसमें बैलेट से चुनाव कराने की मांग की गई है। जिसके बाद बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है,दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा इसी ईवीएम से वोटिंग में पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 67 सीटों पर जीत मिली थी उन्हें इस्तीफा देकर दोबारा बैलेट पेपर से चुनाव करवाने चाहिए। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को इस मामले में कांग्रेस का साथ भी मिला है।अजय माकन ने कहा कि जिस तरह से ईवीएम पर समय समय पर नेता सवाल उठा रहे हैं उसे देखते हुए निष्पक्ष चुनाव के लिए बैलेट का इस्तेमाल होना चाहिए। उनकी इस मांग को कम्यूनिस्ट पार्टीयों का सर्मथन भी मिला है, अब देखना होगा कि चुनाव आयोग ये बड़ी मांग मानता है कि नहीं,दिल्ली के तीन नगर निगमों के लिए 22 अप्रैल को चुनाव होंगे जिनका नतीजा 25 अप्रैल को आएगा। चुनाव आयोग ने आज इसकी घोषणा कर दी।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top