Sports News

डोनाल्ड ट्रंप भारत संग पीएम मोदी का किया गुणगान

Ad

वाशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप का नाम विवाद को जन्म देने के लिए काफी मशहूर है। अपने विवादित बयानों के कारण डोनाल्ड ट्रंप खबरों में बने रहते है। पहले भारत के युवाओं को नौकरी ना देते की बात करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप अब भारत की तारीफ कर रहे है।उन्होंने भारत की जमकर तारीफ करते हुए भारत को अहम साझेदार बताया। उन्होंने कहा कि  भारत-अमेरिका का साथ-साथ एक उज्जवल भविष्य है। ट्रंप ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की और उन्हें महान शख्स बताया। न्यू जर्सी में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए ट्ंप ने कहा कि अगर वो राष्ट्रपति बनते है तो भारत-अमेरिका दोस्त बनेंगे। ट्रंप ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की मुहिम का भी समर्थन किया और कहा कि हम भारत की तारीफ करते हैं कि भारत इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका के साथ है। मोदी की तारीफ करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘मैं पीएम नरेंद्र मोदी के साथ काम करने की दिशा में सोच रहा हूं। मोदी देश की इकॉनमी और ब्यूरोक्रेसी में सुधार की दिशा में बेहद ऊर्जावान ढंग से काम कर रहे हैं। वे एक महान व्यक्ति हैं। मैं उनकी तारीफ करता हूं।’ ट्रंप के मुताबिक, मोदी ने जो कदम उठाए, वैसे ही कदम अमेरिका में भी उठाए जाने जरूरी है। ट्रंप ने कहा, ‘आपके महान पीएम भारत के विकास के समर्थक हैं। उन्होंने टैक्स से जुड़े नियम आसान किए। गौरतलब है कि यह पहला मौका था कि जब डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चुनाव अभियान के दौरान भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने ये भी कहा कि मैं हिन्दुओं का बहुत बड़ा फैन हूं।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top