Nainital-Haldwani News

नैनीताल पहुंची डिजिटल इंडिया वैन, डीएम दिपक रावत ने किया शुभारम्भ

Ad

नैनीताल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डिजिटल इंडिया मिशन ने उत्तराखण्ड में भी दस्तक दे दी है। डिजिटल इंडिया के अन्तर्गत उत्तराखण्ड को भी डिजिटल रूप देने का कार्य तेजी से चल रहा है। भारत सरकार द्वारा डिजिटल प्रचार और प्रसार जन जागरूकता के लिए शहर में डिजिटल वैन चलाई गई है जो जनपद में 25 दिन विभिन्न जगहों पर भम्रण करेगी। आज डिजिटल इंडिया वैन नैनीताल पहुंची। डीएम दीपक रावत ने फ्लैट्स मैदान पर डिजिटल वैन का फीता काटकर शुभारम्भ किया। इसके साथ ही वैन को झंडी दिखा कर अनेक क्षेत्रों के लिए रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी  दीपक रावत ने  कहा कि डिजिटाजेशन से विकास की रफ्तार बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि अब सरकार जनता के द्वार सभी सुविधा उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा आधार कार्ड, जन्म पंजीकरण, मृत्यु पंजीकरण, भूमि दस्तावेज, परीक्षा परिणाम, ड्राइविंग लाईसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर कार्ड, पेंशन, मनरेगा भुगतान, खसरा, खतौनी,पानी, बिजली, टेलीफोन बिल के भुगतान के साथ अन्य सभी सरकारी सुविधाऐं डिजिटल कराई जाएगी। इससे समय की बजत होगी।

ADVERTISEMENTS Ad

 

218271de-1b5a-4663-83e4-8d0c296d21a1

जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि जनपद में 170 डिजिटल सार्वजनिक सेवा केन्द्र जनता की सुविधा के लिए चल रहे है।उन्होंने कहा कि जो भी बेरोजगार सार्वाजनिक सेवा केन्द्र खोलना चाहते हैं वे आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है। आज्ञा मिलने के बाद वो ये काम कर सकते है। डिजिटल वैन के साथ ही नुक्कड़ नाटक के द्वारा भी जन जागरूकता की जा रही है। इस अवसर पर ई-डिस्ट्रिक आबजर्वर डाॅ0 अनिता जोशी, ई-डिस्ट्रिक प्रबन्धक विकास शर्मा, दिनेश जोशी, अमित रस्तौगी,सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top