National News

परीक्षाएं छात्रों की लेकिन टेंशन में निर्वाचन आयोग

Ad

नई दिल्ली-  बोर्ड परीक्षा और चुनाव ये कनेक्शन काफी पुराना है। काफी बार देखा गया है कि चुनाव और परीक्षा साथ-साथ हो जाते है। इस बात से निर्वाचन आयोग  चिंता में है। 2017 में 5 राज्यों में  विधानसभा चुनाव होने वाले है और निर्वाचन आयोग ने 5 चुनावी राज्यों को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वो अपने राज्यों में  स्कूलों की परीक्षाओं की तारीख तय ना करे। आयोग ने कहा कि यदि वो तारीख की घोषणा करना चाहते तो आयोग से परामर्श कर लें। आपकों बता दे कि चुनाव में स्कूल और वहा के शिक्षक तथा कर्मचारी अहम भूमिका निभाते है। आयोग को डर है कि यदि परीक्षा और चुनाव साथ में होगे तो चुनाव आयोजन कराने में दिक्कत आ सकती है। आयोग के अनुसार 5 चुनावी राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल 18 मार्च,26 मार्च और 27 मई को खत्म होने वाला है तो संविधान के मुताबिक उसे चुनाव इन तारीक से 6 महीने पहले चुनाव करवाना है।  चुनाव आयोग चाहता है कि परीक्षा और चुनाव की तारीखे ना टक्कराए  ताकि वो स्वच्छ माहौल में चुनाव करा सके।  आपको बता दे कि साल के शुरूआत में गोवा,मणिपुर,उत्तरप्रदेश,पंजाब और उत्तराखण्ड में विधानसभा चुनाव होने वाले है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top