Uttarakhand News

चहुंमुखी विकास की राह पर नैनीताल,लाखों लोगों को मिलेगा लाभ

Ad

नैनीतालः प्रदेश के परिवहन मंत्री यशपाल आर्य एवं क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य ने संयुक्त रूप से भवाली के चहुंमुखी विकास के लिए लगभग 9 करोड की योजनाओं का शिलान्यास किया। यशपाल आर्य द्वारा भवाली नगर रोडवेज डिपो में मल्टीस्टोरी कार पार्किग के लिए 4.5 करोड, परसौली रोडवेज डिपो कार्यशाला हेतु 3.65 करोड,टम्टयूडा रेहड क्षेत्र मे पेयजल लाइन विस्तारीकरण हेतु 35 लाख एवं विभिन्न क्षेत्रो मे जनमिलन केन्द्र एवं सड़क निर्माण हेतु 34 लाख रूपये की योजनाओं का शिलान्यास किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर अपने सम्बोधन मे पूर्व मुख्यमंत्री एव सांसद  भगत सिह कोश्यारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना प्रारम्भ कर दी गई है। जिसके अन्तर्गत प्रदेश के लगभग 18 लाख परिवारों को प्रतिवर्ष 5 लाख रूपये की निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। भगत दा ने कहा प्रधानमंत्री किसान निधि योजना के अन्तर्गत किसानो के खातों मे धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। उन्होने कहा क्षेत्र के जितने पात्र किसान इस योजना के अन्तर्गत आते है वे शीघ्र से शीघ्र इन योजनाओ में अपना नाम पंजीकरण करा सकते है। उन्होेने सभी जनसमुदाय से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने को कहा। उन्होने कहा सरकार द्वारा जो भी योजनाये चलाई जा रही उसका लाभ क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति को मिले यह हमारी सरकार का संकल्प है।

अपने सम्बोधन मे प्रदेश के परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि हमारी सरकार की भावी योजनायें आने वाले दिनों मे परिलक्षित होंगी साथ ही विकास को गति देना हमारी सरकार का मकसद है। उन्होने कहा जो भी कार्य हो रहे है इसमे समयबद्वता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। यशपाल आर्य ने मल्टीस्टोरी पार्किंग एवं रोडवेज कार्यशाला के बनने पर लोगों को बधाई दी। उन्होने कहा पार्किग बनने से जहां रोजगार को बढावा मिलेगा वही पर्यटन क्षेत्र में भवाली को एक नया आयाम भी मिलेगा वही क्षेत्र के लोगो की आर्थिकी मजबूत होगी। उन्होनेे कहा दीनदयाल ग्रामीण विद्युतीकरण (सौभाग्य योजना) के अन्तर्गत दुरस्थ क्षेत्रों मे गरीबो के विद्युत कनैक्शन के साथ ही उज्जवला योजना के अन्तर्गत गरीब परिवारो को निशुल्क गैस कनैक्शन दिये जा रहे है। उन्होेने कहा इस योजनाओं से जो गरीब परिवार वंचित है वे जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से मिलकर इन योजनाओ का लाभ उठायें। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि दुरस्थ क्षेत्रों मे इनके कैम्प लगाकर गरीब परिवारों को इन योजनाओ का लाभ को कहा।

यशपाल आर्य द्वारा श्री नन्दादेवी सांस्कृतिक मंच भवाली के लिए टिन सैड व प्रांगण में सीसी कराने का का भरोसा दिलाया।
अपने सम्बोधन मे क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य ने कहा भवाली शहर मे जो मल्टीस्टोरी पार्किग बन रही है उसमे 120 वाहनो की पार्किग के साथ ही दो हाईटैक शौचालय भी बनाये जायेंगे इसके साथ परिवहन विभाग के कर्मचारियों हेतु 06 कक्ष भी बनाये जायेेंगे। यशपाल आर्य ने कहा यह कार्य सभी की भागेदारी एवं सहयोग से पूर्ण होगा। उन्होेने कहा भवाली बाईपास फेज-प् एवं फेज-प्प् का कार्य प्रारम्भ हो चुका है इससे बाजार की लोगो को जाम से निजात मिलेगी वही आवागमन सुचारू होगा। यशपाल आर्य ने कहा भवाली क्षेत्र मे काफी समय से विद्युत की कठिनाई थी उसे पूर्ण कर लिया गया है। क्षेत्र मे 8 करोड रूपये की लागत से 33 केवीए का सब स्टेशन की आधारशिला भी रखी गयी है, आने वाले समय में बिजली की समस्या से आम जनमानस को जुझना नही पडेगा। यशपाल आर्य ने कहा टम्टयूडा रेहड क्षेत्र मे पेयजल लाइन विस्तारीकरण हेतु 35 लाख रूपये की योजनाओं का शिलान्यास किया गया है इससे क्षेत्र की जनता को भविष्य मे पानी की परेशानी से निजात मिलेगी।

यशपाल आर्य ने कहा जो योजनाओं का कार्य हो रहा है उसकी क्रियान्वयन पर नजर रखी जाए अगर समस्या आती है तो जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियो को सूचित किया जाए।उन्होने कहा धन की कोई कमी नही है धन का सही सदुपयोग हो तभी हम आम जनता तक केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ का लाभ दे सकते हैै। इस अवसर पर यशपाल आर्य द्वारा श्री नन्दादेवी सांस्कृतिक मंच का टीन सैड व प्रांगण का सीसी कराने की मांग परिवहन मंत्री से रखी।

अपने सम्बोधन मे नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने सभी आगन्तुकों का स्वागत करते हुये कहा कि सरकार द्वारा जो भी योजनायें चलाई जा रही उसका लाभ सभी को मिले। उन्होने भवाली मे मल्टीस्टोरी पार्किग, बाईपास एवं रोडवेज कार्यशाला के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सूचना विभाग के पंजीकृत दल कुमाऊं सास्कृतिक कला समिति एवं मां सरस्वती कला समिति के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्र्रस्तुत कर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में प्रकाश आर्य, देवेन्द्र ढैला, ममता विष्ट, किशन अधिकारी, मुकेश कुमार, पूजा भारती, विनोद तिवारी,सुनील मेहता, मोहन विष्ट,घनश्याम सिह विष्ट, मनोज तिवारी, नजमा खान,विजय आर्य, कंचन बेलवाल, मुकेश गुररानी, जुगल मठपाल, शरद पाण्डे, संजय जोशी, ललित भटट, हरीश भटट लच्छी बेलवाल के अलावा संयुक्त मजिस्टेट अभिषेक रूहेेला, महाप्रबन्धक परिवहन दीपक जैन, रीजनल मैनेजर यशपाल,अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान बीसी पाल, संतोष कुमार उपाध्याय के अलावा बडी संख्या में क्षेत्रीय जनता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top