Regional News

भवाली: अतिक्रमण को लेकर पालिका और व्यापार मंडल के बीच हाइवॉल्टेज़ घमासान जारी

Ad

भवाली: नीरज जोशी: अतिक्रमण को लेकर पालिका और व्यापार मंडल अध्यक्ष के बीच का विवाद और बढ़ गया है। पालिका ने व्यापार मंडल अध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज करवा लिया है। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ पालिका ने अभियान को तेज कर दिया है। भवाली नगर पालिका परिसद ने दो दिन पूर्व एक फड़ को हटाया था जिसके बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे और पालिका आमने-सामने हो गए। बता दे पालिका को भवाली बाजार में एक अवैध फड़ लगाने की भनक लगते ही पालिका ईओ ईश्वर सिंह रावत  टीम के साथ मौके में पहुँचे और फड़ को उठवा दिया था। व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे पर नगर पालिका अध्यक्ष  ने मुकदमा भी दर्ज कराया दिया है। भवाली पुलिस ने बताया कि व्यापार मंडल अध्यक्ष पर 504 व 506 धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे ने कहा कि उन पर लगाए गए इल्जाम गलत  है। इसकी निष्पक्ष रूप से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा अगर वो इस तरह के व्यक्ति होते तो तीन बार के व्यापार मंडल अध्यक्ष नहीं बन पाते। मैं हमेशा व्यापारियों के साथ खड़ा रहा हूं और उसी की लड़ाई लड़ रहा हूं। पालिका मेरी छवि को खराब करने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद भी गरीबों के बजाए अमीर लोगों को दुकान दी गई है। उन्होंने कहा कि मैं अध्यक्ष से इस बात का जवाब चाहता हूं।

https://www.facebook.com/onlinehaldwanilive/videos/1760515230920444/

वही पूर्व में फड़ दुकानदार अहमद ने बात करने पर बताया की वो के सालों से वहां पर फाड़ लगाते थे जिससे उनका घर चलता था। लेकिन पालिका द्वारा उनका एकमात्र फाड तोड़ दिया गया। उनका कहना था जो मेरे बाद के व्यापारी आये है वो आज भी वही पर हैं। उन्होंने पालिका से गुहार लगाते हुए कहा की फड के हटने से उनके परिवार की आमदनी रुक गई है। उन्होंने बताया किसी तरह घोड़ाखाल मंदिर के पास वो चींटी सी जगह में दुकान चला कर अपना पेट पाल रहे हैं।

https://www.facebook.com/onlinehaldwanilive/videos/1760518454253455/

वही हल्द्वानी लाइव से फोन पर हुई बातचीत में पालिका अध्यक्ष नीमा बिष्ट ने बताया कि फड़ो के लिए किसी व्यक्ति द्वारा पी आई एल डाली गई थी,लेकिन किसी तरह सुप्रीम कोर्ट से स्टे ले लिया गया था।  मैंने हमेशा से फड़ व्यापारियो का साथ दिया चाहे वह आर्थिक मदद या कोई अन्य सहायता। उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश ने उनसे फोन पर अभद्र भाषा से बात की। इसके अलावा उन्होंने उनके पति के साथ भी अभद्रता दिखाई। जहां तक अतिक्रमण तोड़ने की बात है ईओ सरकारी कर्मचारी हैं वह अपना कार्य करेंगे। जिनका फड़ टूटा है वह कोर्ट नहीं गए और सभी व्यापारी गये थे जिससे उनका फड़ नहीं टूटा। इसलिए इनका फाड़ हटा दिया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top