National News

मॉडल से बनी IAS ऑफिसर, ऐश्वर्या शोरान पहुंच चुकी थी मिस इंडिया के फाइनल में

Ad

ऐसा मुश्किल ही होता है की ग्लैमर जगत की चकाचौंध में कोई चला जाए और फिर उससे इतर कुछ और कर दिखाएं। लेकिन 2019 यूपीएससी टॉपर ऐश्वर्या शोरान इसका अपवाद है। 9 रैंक के साथ उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा पास की है एवं आईएएस बन चुकी हैं। ऐश्वर्या शोरान ने यूपीएससी की तैयारी करने से पहले कई मॉडलिंग प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग किया और 2016 मिस इंडिया टाइटल में फाइनल तक पहुंची। इसके अलावा उन्होंने कई मैगजींस और ब्रांड्स के लिए फोटोशूट भी करवाया है। ऐश्वर्या, मनीष मल्होत्रा जैसे डिजाइनर्स के लिए परिधान भी पहन चुकी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सिविल सेवा परीक्षा पास करना, शुरू से था सपना

बतौर ऐश्वर्या, “मेरा नाम ऐश्वर्या मेरी मां ने ऐश्वर्या राय के नाम पर रखा क्योंकि वह चाहती थी कि मैं मिस इंडिया बनूँ। लेकिन सिविल सेवा में जाना मेरा शुरू से सपना रहा है। मैं शुरू से पढ़ाई में भी अच्छी थी। मॉडलिंग को दो-तीन साल होने पर मैंने सोचा मुझे सब छोड़कर एक दो साल मेहनत करनी चाहिए।” वह देश को बेहतर बनाने में अपना योगदान देना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा पास करने पर उन्हें बहुत बधाइयां आ रही है और वह खुद भी बहुत खुश हैं।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल पंप पर काम करते हैं पिता, बेटा प्रदीप सिंह सिविल सेवा परीक्षा पास कर बना IAS

ऐश्वर्या ने बताया कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के यह परीक्षा पास की है। और इस दौरान उन्होंने अपना सोशल मीडिया बंद रखा। बीच-बीच में फोन भी ऑफ कर देती थी। ऐश्वर्या के पिता कर्नल हैं और एनसीसी तेलंगाना में कार्यरत हैं। ऐश्वर्या ने बताया कि वह अपने स्कूल में हेड गर्ल थी और फिर श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से उन्होंने स्नातक किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने आर्मी में जाने का भी सोचा था, लेकिन सिविल सर्विसेस में एक महिला के लिए संभावनाओं की कोई कमी नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top