National News

राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी पेरारिवलन पर जेल में हमला

Ad

नई दिल्ली। आईएएनएस।देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्या का आरोपी ए.जी.पेरारिवलन पर जेल में हमला हुआ है। आजीवन कारावास की सजा काट रहे ए.जी.पेरारिवलन पर मंगलवार को वेल्लोर जेल में एक साथी कैदी ने हमला कर दिया। वेल्लोर के जिलाधिकारी एस.ए.रमन ने टेलीफोन पर आईएएनएस को बताया कि पेरारिवलन पर एक कैदी ने लकड़ी के कुंदे से हमला कर दिया। उसके सिर पर मामूली चोट आई है। ए.जी.पेरारिवलन तुरंत चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई गई और उसके सिर में टांके लगे हैं। जिस कैदी ने पेरारिवलन पर हमला किया उसका नाम राजेश खन्ना है। दोनों एक ही सेल में बंद थे। रमन के अनुसार पेरारिवलन पर राजेश खन्ना ने हमला क्यों किया इस बारे में कोआ पुख्ता जानकारी हाथ नही लगी है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि मांजरा क्या था।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी बीच पीएमके के संस्थापक एस.रामदॉस ने हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि खन्ना और पेरारिवलन एक ही सेल में बंद थे और कुछ दिन पहले ही उन्हें अलग-अलग सेल में भेजा गया था। रामदॉस ने बताया कि पुलिस के अनुसार हमला करने वाले आरोपी को लगता था कि  पेरारिवलन के वजह से उसका सेल बदला गया और तभी उसने हमला किया। पीएमके नेता ने कहा कि इस बात का कोई जवाब नहीं दिया गया है कि राजेश के पास लकड़ी का कुंदा कैसे आया। इसी कुंदे से उसने पेरारिवलन पर हमला किया था। पेरारिवलन और उसके 6 साथी  पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के आरोप में  सन् 1991 से ही जेल में बंद हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top